Air India Flight : एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्री ने किया पेशाब, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई गिरफ्तारी

Air India Flight : एयर इंडिया की एक फ्लाइट में यात्री ने फर्श पर पेशाब कर दिया। यह घटना मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट में घटी।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

Air India Flight : विमना में सफर करने के दौरान कुछ यात्री ऐसी शर्मनाक हरकत कर देते हैं। जो सभी को हैरान कर देती हैं। आए दिन विमानों वीडियो वायरल होती रहती है जिसमें कभी क्रू मेंबर से मारपीट, तो कभी फ्लाइट में ही पेशाब करना जैसे मामले सामने आते हैं। ऐसा ही एक मामला फिर से समाने आया है। दरअसल एयर इंडिया की एक फ्लाइट में यात्री ने फर्श पर पेशाब कर दिया। यह घटना मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट में घटी। जिसके बाद पुलिस ने इस शख्स को गिरफ्तार किया।

पेशाब किया और थूका

इस मामले को लेकर अधिकारियों ने अपने बयान में कहा कि मुंबई-दिल्ली एयर इंडिया की फ्लाइट में एक पैसैंजर ने कथित तौर शौच किया और पेशाब करने का आरोप है। इस मामले को लेकर फ्लाइट कैप्टन ने आईजीआई एयरपोर्ट पर मौजूद पुलिस स्टेशन पर इसकी शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसका नाम राम सिंह बताया गया है।

बोलने के बाद भी नहीं माना शख्स

जानकारी के अनुसार फ्लाट में पेशाब करने का यह मामला 24 जून को एयर इंडिया की एआईसी 866 उड़ान का है। पुलिस के अनुसार चालक दल के मेंबर ने इस दौरान यात्री को ऐसा करने मना किया था। लेकिन इसके बाद भी वो नहीं रूका। इसके बाद कैप्टन ने कंपनी को मैसेज भेजा, जिसमें एयरपोर्ट सिक्योरिटी को आरोपी शख्स को पकड़ने को कहा गया। बता दें इस दौरान साथ में यात्रा करने वाले लोगों ने इसका विरोध किया और इस बात से वो काफी ज्यादा भड़क गए थे।

आरोपी को मिली जमानत

जानकारी के मुताबिक आरोपी व्यक्ति अफ्रीका में कुक का काम करता है। ममाले की शिकायत पर पुलिस ने धारा 294/510 के तहत मामला दर्ज किया। जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी हुई और पूछताछ की गई। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां उसे जमानत दे दी गई।

calender
27 June 2023, 11:27 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो