Assam Flood : असम में बाढ़ से बढ़ती जा रही परेशानी, 12 जिले प्रभावित, 7 लोगों की मौत

Assam Flood : असम में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। वहीं बाढ़ के कारण राज्य में अबतक 7 लोगों की मौत हो गई है।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

Assam Flood News : देश के असम राज्य में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। तेज हवाएं के साथ भारी बारिश ने प्रदेश को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। सड़कों पर जलभाराव की वजह से लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ है। जिससे सामान्य जनजीवन ठप हो गया है। वहीं बाढ़ के कारण राज्य में अबतक 7 लोगों की मौत हो गई है। बुधवार 28 जून को इसकी जानकारी असम राज्य आपदा प्रबंधन एजेंसी FRIMS ने दी। लोगों को दूसरी जगहों पर शिफ्ट किया गया है।

बाढ़ से 12 जिले प्रभावित

बाढ़ रिपोर्टिंग और सूचना प्रबंधन प्रणाली असम की एक रिपोर्ट के अनुसार असम के 12 जिले बाढ़ की चपेट में हैं जिनकी स्थिति बेहद गंभीर है। इन जिलों में बजाली, बारपेटा, बिश्वनाथ, दरांग, धेमाजी, गोलापारा, जोरहाट, कामरुप, लखीमपुर, नलबाड़ी, सोनितपुर और तामुलपर शामिल हैं। प्रदेश में 12 जिलों के अलावा 20 राजस्व मंडल और 395 गांव भी प्रभावित हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 65,759 जानवर भी प्रभावित हुए हैं।

जिले में मेडिकल टीमें तैनात

रिपोर्ट के मुताबिक असम में बाढ़ से अबतक 7 लोगों की मृत्यु हो गई और 82,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं लोगों की मदद के लिए 5 जिलों में 2 मेडिकल टीमों को तैनात किया गया है। प्रदेश के दूसरे हिस्सों में बाढ़ की स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है।

बारपेटा में गंभीर हालात

असम के बाढ़ का सबसे ज्यादा प्रभाव बारपेटा जिले के लोगों पर पड़ा है। लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिसके कारण सैंकड़ों लोगों को विस्थापित करना पड़ा है। आपको बता दें कि बाढ़ की वजह से बारपेटा जिले में 93 गांव के 67 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं कई जिलों में लोग परेशान हैं।

calender
29 June 2023, 10:04 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो