Assam Floods News : असम में नहीं थम रहा बाढ़ का प्रकोप, मौजूदा परिस्थिति से 1.2 लाख हुआ प्रभावित

Assam Floods News : भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम में पिछले कुछ दिनों से आफत की बारिश बरस रही है। जिसके कारण जिलों में करीब 1.2 लाख लोग प्रभावित हुए।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

Assam Floods News : भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम में पिछले कुछ दिनों से आफत की बारिश बरस रही है। प्रदेश की जनता को भीषण बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। यह देश के सबसे अधिक बाढ़ प्रभावित राज्य है। पिछले कई दिनों से प्रदेश में बारिश की वजह से त्राहिमाम-त्राहिमाम मचा हुआ है। बुधवार 21 जून को स्थिति और भी ज्यादा गंभीर हो गई। जिसके कारण जिलों में करीब 1.2 लाख लोग प्रभावित हुए। बता दें असम में हर साल बाढ़ आती है और राज्य का बुरा हाल हो जाता है।

ASDMA की रिपोर्ट

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) ने असम में बाढ़ की हालात को लेकर एक रिपोर्ट जारी की। इसके तहत बक्सा, बारपेटा, दरांग, धेमाजी, धुबरी, उदलगुरी, नलबाड़ी, कोकराझार और लखीमपुर जिले में बाढ़ की वजह से 1,19,800 लोग प्रभावित हुए हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि मंगलवार 20 जून को नौ जिलों में 34 हजार से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित थे। लेकिन बुधवार को हालात और गंभीर हो गए। वहीं मौसम विभाग ने असम में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार अगले कुछ दिनों तक राज्य में भारी बारिश होने की संभावना है।

नलबाड़ी में सबसे बुरा हाल

रिपोर्ट के मुताबिक असम का नलबाड़ी जिला सबसे अधिक बाढ़ से प्रभावित हुआ है। यहां करीब 45,000 लोग बाढ़ से पीड़ित हैं। वहीं बक्सा में 26,500 से अधिक और लखीमपुर में 25,000 से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। आपको बता दें कि प्रशासन ने 5 जिलों में 14 राहत शिविर बनाए हैं। जहां पर 2,091 लोग शिफ्ट हुए हैं। साथ ही पांच जिलों में 17 राहत वितरण केंद्र चलाए जा रहे हैं। इसके अलावा सेना, एनडीआरएफ, अद्धसैनिक बलों, एसडीआरएफ और इमरजेंसी सेवाओं, गैर सरकारी और नागरिक प्रशासन ने खी जगहों से 1,280 लोगों को बचाया है।

calender
22 June 2023, 04:03 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो