हसबैंड नेम वाले कॉलम में तेज प्रताप का नाम...अनुष्का यादव की अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट आई सामने, लालू के बड़े लाल ने दिया ये रिएक्शन

बिहार की राजनीति में लालू के बड़े लाल यानी तेज प्रताप यादव हमेशा चर्चा का विषय बने रहते हैं. अब उनका नाम अनुष्का यादव की नवजात बेटी से जोड़ा जा रहा है. लेकिन, तेज प्रताप ने सभी आरोपों को साजिश बताते हुए खारीज कर दिया है. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आकाश भाटी को बच्चे का पिता बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

Utsav Singh
Edited By: Utsav Singh

पटना : बिहार की राजनीति में हमेशा सुर्खियों में रहने वाले तेज प्रताप यादव एक बार फिर गंभीर विवादों के घेरे में आ गए हैं. पटना के एक निजी अस्पताल का मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें अनुष्का यादव के 'पति या अभिभावक' के रूप में दर्शाया गया है. इस खबर ने न केवल उनके प्रशंसकों बल्कि विरोधियों को भी हैरान कर दिया है. तेज प्रताप ने इन तमाम दावों को अपनी राजनीतिक छवि बिगाड़ने की एक गहरी साजिश करार दिया है.

मदरहुड हॉस्पिटल का बताया जा रहा पर्चा 

आपको बता दें कि पटना के कंकड़बाग स्थित मदरहुड हॉस्पिटल से निकला यह पर्चा 7 अक्टूबर 2025 का बताया जा रहा है. डॉक्टर ऋतुराज द्वारा जारी इस दस्तावेज में अनुष्का यादव के स्वास्थ्य की जांच का पूरा विवरण दिया गया है. सबसे अधिक चौंकाने वाली बात यह है कि इसमें मरीज के विवरण वाले कॉलम में अभिभावक के स्थान पर तेज प्रताप यादव का नाम स्पष्ट रूप से दर्ज है. इंटरनेट पर डॉ. ऋतुराज के साथ तेज प्रताप की तस्वीरें भी अब इस विवाद को और हवा दे रही हैं.

Tej Pratap
Tej Pratap

मेझे बदनाम करने की घिनौनी चाल है...तेज प्रताप 

हालांकि, तेज प्रताप ने इन गंभीर आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए तेज प्रताप यादव ने अपनी बेगुनाही का पुरजोर दावा किया है. उनका कहना है कि यह उन्हें सार्वजनिक जीवन में बदनाम करने की एक सोची-समझी और घिनौनी चाल है. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके कुछ करीबी लोगों ने ही उनके साथ विश्वासघात कर उन्हें जानबूझकर इस विवाद में घसीटा है. तेज प्रताप के अनुसार, अस्पताल के आधिकारिक कागजातों में उनका नाम पूरी तरह गलत और अवैध तरीके से शामिल किया गया है.

पहले भी दोनों की फोटो वायरल हो चुकी है

यह पहली बार नहीं है जब अनुष्का यादव का नाम तेज प्रताप के साथ जुड़ा है. इससे पहले भी चुनाव के दौरान उनके आधिकारिक अकाउंट से दोनों की एक फोटो वायरल हुई थी, जिसे उन्होंने 'हैक' होने का परिणाम बताया था. हालांकि, लालू प्रसाद यादव ने इस पूरी घटना को अनुशासनहीनता माना और उन्हें छह साल के लिए राजद से निष्कासित कर दिया. वर्तमान में वे अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल के माध्यम से राजनीति में सक्रिय रहने का प्रयास कर रहे हैं.

बच्चे का असली पिता आकाश भाटी...तेज प्रताप 

इस विवाद को एक नया मोड़ देते हुए तेज प्रताप ने एक हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस में आकाश भाटी नामक व्यक्ति का नाम लिया है. उन्होंने दावा किया कि अनुष्का के बच्चे का असली पिता आकाश भाटी है, जो पटना के गोला रोड इलाके का निवासी है. तेज प्रताप का गंभीर आरोप है कि आकाश का अनुष्का के फ्लैट पर नियमित आना-जाना रहा है. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो ताकि असली गुनहगार सामने आ सके.

कौन है आकाश भाटी ?

तेज प्रताप के आरोपों के बाद अब हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर आकाश भाटी कौन है. हालांकि, अभी तक उनके बारे में कोई पुख्ता जानकारी सार्वजनिक नहीं हो पाई है. वे किसी राजनीतिक पद पर नहीं हैं और न ही कोई जाना-माना चेहरा हैं. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उन्हें आकाश गुर्जर के नाम से भी संबोधित किया जा रहा है. अनुष्का के साथ उनके वास्तविक संबंधों की भी अभी तक कोई कानूनी या आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag