Chandrayaan-3 : देश में 14 जुलाई को लॉन्च होगा चंद्रयान-3, अब आम लोग भी बन पाएंगे लॉन्चिंग के गवाह

Chandrayaan-3 Mission : भारतीय अतंरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो ने चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग का गवाह बनने के लिए देश के आम लोगों को आमंत्रित किया है.

Nisha Srivastava

Chandrayaan-3 Mission : भारत हर व्यापार, शिक्षा, टेक्नोलॉजी समेत कई क्षेत्रों में लगातार तरक्की कर रहा है. देश में नई-नई उपलब्धियों को हासिल करके रिकॉर्ड बनाए गए है. इस विकास को गति देते हुए 14 जुलाई को भारत बहुप्रतीक्षित चंद्र मिशन चंद्रयान-3 को लॉन्च करने वाला है. इसके लिए इसरो के रॉकेट को श्री हरिकोटा के लॉन्चपैड पर स्थानांतरित किया जा रहा है. जिसका हाल ही में एक वीडियो भी सामने आया है. यह एक ऐसा अवसर होता है जब हर कोई इस लम्हें को अपनी आखों में बसा लेना चाहता है सभी की इच्छा होती है कि हम इस तरह के मिशन को लॉन्च होते देखें.

आम लोग देख पाएंगे लॉन्चिंग

भारतीय अतंरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो ने चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग का गवाह बनने के लिए देश के आम लोगों को आमंत्रित किया है. इसके लिए लोग पंजीकरण करा सकते है. Ivg.shar.gov.in वेबसाइट पर जाकर आप रजिस्ट्रेशन कर सकते है. जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में इसरो स्पेस थीम पार्क विकसित कर रहा है. इस पार्क का निर्माण कार्य प्रगति पर है और इस पार्क के प्रमुख आकर्षणों में रॉकेट गार्डन, लॉन्च वीउ व्यू गैलरी व स्पेस म्यूजियम भी शामिल हैं. आपको बता दें वर्तमान में जनता के लिए लॉन्च व्यू गैलरी व स्पेस म्यूजियम ओपन है.

14 जुलाई को होगी लॉन्चिंग

इसरो के प्रमुख एस. सोमनाथ ने बताया था कि 14 जुलाई को दोपहर 2.35 पर श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान-3 को लॉन्च किया जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि सब कुछ ठीक रहा तो यह 23-24 अगस्त को चांद की सतह पर ये लैंड कर जाएगा. वहीं इससे पहले चंद्रयान-2 मिशन उस समय लैंडर आखिरी पलों में चांद की सतह पर क्रैश हो गया था.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag