दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।

Saurabh Dwivedi

हाइलाइट

  • दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात

Jharkhand News: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) से मुलाकात की। इस दौरान अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) और राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sajay Singh) और राघव चड्ढा भी मौजूद रहे। 

जानकारी के अनुसार, अरविंद केजरीवाल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण को लेकर केंद्र द्वारा लाये गए अध्यादेश के खिलाफ अपनी पार्टी आम आदमी पार्टी (AAP) की लड़ाई में सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का समर्थन हासिल करना चाहते हैं।

दिल्ली की सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र सरकार के अध्यादेश पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा आज हेमंत सोरेन से लंबी चर्चा हुई। उन्होंने हमें संसद के अंदर और संसद के बाहर पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया है। मैं सभी पार्टियों से अनुरोध करता हूं कि जब संसद में ये अध्यादेश आए तब इसका विरोध करें।

बता दें कि पिछले दिन भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने चेन्नई में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन से मुलाकात की। बता दें कि, इससे पहले केजरीवाल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के चीफ शरद पवार और पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे सहित कई नेताओं से मिल चुके हैं। 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag