उत्तम नगर में होली के दिन हिंसा: युवक की हत्या के बाद भड़का तनाव, गुस्साई भीड़ ने कार-बाइक में लगाई आग

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन पानी के गुब्बारे से शुरू हुआ विवाद एक खुनी संघर्ष में बदल जायेगा ये किसी ने नहीं सोचा था. हालात इतने बेकाबू हो गए की दो पक्षों के बीच हो रही कहासुनी ने खुनी रूप ले लिया और इन सब में एक 26 वर्षीय युवक की मौत हो गयी.

Yogita Pandey
Edited By: Yogita Pandey

द्वारका: दिल्ली के द्वारका स्थित उत्तम नगर इलाके में होली के दिन पानी का गुब्बारा गिरने से शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. इस घटना में 26 वर्षीय युवक तरुण की मौत हो गई, जिसके बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया.

घटना के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपियों के घर के बाहर खड़ी कार, बाइक और अन्य सामान में आग लगा दी. हालात बिगड़ते देख दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके.

उपायुक्त ने दोनों पक्षों के साथ की बैठक

घटना के बाद जिला उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों के साथ अपने कार्यालय में बैठक की. इस दौरान पीड़ित पक्ष के लोगों ने अपनी मांगें उपायुक्त के सामने रखीं.लोगों की मांग थी कि सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे 10 से 15 लोगों की पहचान कर जल्द से जल्द उनकी गिरफ्तारी की जाए.

पुलिस ने अब तक इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है. इसके अलावा हमले के दौरान एक बच्ची और महिला के साथ कथित बदसलूकी के मामले में उनके बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ की धाराओं में भी मामला दर्ज करने की मांग की गई है.

साथ ही आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग उठाई गई. पुलिस अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

उत्तम नगर पूर्व मेट्रो के पास लगा जाम

घटना के विरोध में शाम करीब पांच बजे लोग उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन के नीचे इकट्ठा होने लगे. कुछ ही समय में भीड़ सैकड़ों की संख्या में पहुंच गई और प्रदर्शनकारियों ने नजफगढ़ मार्ग को दोनों ओर से जाम कर दिया.

इस जाम के कारण जनकपुरी और द्वारका की ओर जाने वाले दोनों लेन पर यातायात प्रभावित रहा. मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और भारी पुलिस बल ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन शुरुआत में भीड़ पर इसका असर नहीं हुआ.

करीब आधे घंटे की समझाइश के बाद लोग सड़क से हटे और उत्तम नगर थाने के सामने जाकर इकट्ठा हो गए, जहां देर रात तक लोग मौजूद रहे.

ऐसे शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, होली के दिन बुधवार शाम करीब चार बजे जेजे कॉलोनी में एक घर की बालकनी से पानी का गुब्बारा नीचे गिर गया. यह गुब्बारा नीचे खड़ी दूसरे समुदाय की एक महिला पर जा गिरा.

परिवार का कहना है कि लड़की और उसके परिजनों ने तुरंत इस गलती के लिए माफी भी मांगी, लेकिन महिला ने गाली-गलौज शुरू कर दी और अपने समुदाय के कई लोगों को वहां बुला लिया.

इसके बाद आरोप है कि कुछ लोग पीड़ित के घर में घुस गए, वहां तोड़फोड़ की और घर में मौजूद महिलाओं के साथ मारपीट की.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag