दिल्ली आदर्श नगर में किशोर की गोली मारकर हत्या, पुलिस चश्मदीदों से पूछताछ कर जांच में जुटी

दिल्ली के आदर्श नगर थाने के इलाके में शनिवार की देर रात एक सनसनी वारदात हुई. बदमाशों ने जहांगीरपुरी के एक मासूम किशोर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. कई गोलियां लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस अब हत्यारों की तलाश में जुटी है.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के मॉडल टाउन थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात एक 18 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना आजादपुर इलाके के निकट हुई, जहां बदमाशों ने बाइक सवार होकर युवक पर हमला किया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे मौत के घाट उतार दिया. 

मृतक की पहचान इशु उर्फ इशांत के रूप में हुई है, जो जहांगीरपुरी का निवासी था. पुलिस के अनुसार, वह एक शादी समारोह से घर लौट रहा था, तभी अज्ञात हमलावरों ने उसे निशाना बनाया. घटना के बाद इलाका सनसनीखेज हो गया और पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है.

घटना की मिली सूचना

पुलिस को 21/22 फरवरी की दरमियानी रात करीब 2:28 बजे सूचना मिली कि एक युवक घायल हालत में पड़ा हुआ है. मौके पर पहुंची पिकेट टीम ने उसे तुरंत बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

शादी समारोह से लौट रहा था इशांत. मृतक की पहचान इशु उर्फ इशांत (18) निवासी जहांगीरपुरी के रूप में हुई है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह एक शादी समारोह से लौट रहा था, तभी बाइक सवार हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.

मौके पर मिले खाली कारतूस और जांच 

घटनास्थल से पुलिस को खाली कारतूस मिले हैं. क्राइम टीम और एफएसएल ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस ने कुछ संदिग्धों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. थाना मॉडल टाउन में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag