लोकतंत्र और संविधान दोनों खतरे में...MP में किसान महाचौपाल के दौरान राहुल गांधी बोले-किसानों को मजदूर बना रहे मोदी जी
भोपाल में मंगलवार को कांग्रेस ने 'किसान महाचौपाल' का आयोजन किया, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखे हमले किए, उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौता करके देश के किसानों और उद्योग को बेच दिया, यह समझौता दबाव में किया गया और कैबिनेट से बिना पूछे मंजूर हुआ.

मध्य प्रदेश : भोपाल में कांग्रेस पार्टी ने किसानों की बड़ी सभा बुलाई, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि मोदी ने अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते में देश के हितों को कुर्बान कर दिया. राहुल गांधी ने दावा किया कि यह डील चार महीने तक रुकी रही क्योंकि सरकार अमेरिकी कंपनियों को भारतीय कृषि बाजार में प्रवेश नहीं देना चाहती थी, लेकिन अचानक मोदी ने बिना कैबिनेट से चर्चा किए ट्रंप को फोन कर समझौता मंजूर कर लिया, खरगे ने इसे देश को गुलामी की ओर ले जाने वाला कदम बताया है.
राहुल का PM मोदी पर बड़ा आरोप
आपको बता दें कि राहुल गांधी ने कहा कि चार महीने तक भारत-अमेरिका का यह समझौता कृषि मुद्दों पर अटका रहा, कोई भी नहीं चाहता था कि अमेरिकी कंपनियां सोया, कपास, मक्का और दाल जैसे उत्पाद भारत में बेचें, लेकिन मोदी संसद से निकलते ही ट्रंप को फोन कर डील पर सहमति जता दी, ट्रंप ने खुद ट्वीट किया कि भारतीय प्रधानमंत्री ने फोन कर समझौता करने की इच्छा जताई, राहुल ने शिवराज सिंह चौहान, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी से पूछने की चुनौती दी कि क्या कैबिनेट में इस पर चर्चा हुई.
#WATCH | Bhopal, MP | Congress President Mallikarjun Kharge says, "PM Modi is selling the country and pushing the farmers into slavery... I have never seen a PM so timid that he can't even look another person in the eye in Parliament. He speaks his mind on Sundays but doesn't… pic.twitter.com/EFYTxYlKVP
— ANI (@ANI) February 24, 2026
समझौते के पीछे दो मुख्य वजहें बताई
राहुल गांधी ने समझौते के पीछे दो मुख्य वजहें बताईं, पहली, एप्स्टीन फाइल्स जारी करने की धमकी, दूसरी, गौतम अदाणी के खिलाफ अमेरिका में चल रहे आपराधिक मामले, इन दबावों के कारण मोदी ने जल्दबाजी में डील मंजूर की, इससे किसानों, गारमेंट उद्योग और डाटा सुरक्षा को खतरा हो गया, राहुल ने कहा कि मोदी संसद में बहस से भागे और झूठा बहाना बनाकर ट्रंप को फोन किया.
खरगे ने की कड़ी आलोचना
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मोदी देश को बेच रहे हैं और किसानों को मजदूर बना रहे हैं, उन्होंने मोदी को डरपोक बताया और कहा कि इतना डरा हुआ प्रधानमंत्री उन्होंने कभी नहीं देखा, खरगे ने आरोप लगाया कि मोदी ट्रंप को अपना दोस्त बताते थे लेकिन अब डील में देश के हितों को नजरअंदाज कर दिया, उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान खतरे में हैं.
संसद से बचने का लगाया आरोप
खरगे ने आगे कहा कि मोदी संसद में नहीं आते और आंख मिलाकर बात नहीं करते, वे प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करते और सिर्फ मन की बात में बोलते हैं, कांग्रेस को डराने और गालियां देने का काम करते हैं, खरगे ने 60 साल की राजनीतिक जिंदगी का हवाला देते हुए कहा कि ऐसा प्रधानमंत्री पहले कभी नहीं देखा जो संसद से भागता हो और देश के मुद्दों पर खुलकर बहस न करे.
किसानों को गुलामी का डर
सभा में कांग्रेस ने किसानों को आश्वासन दिया कि पार्टी उनके हितों की रक्षा करेगी, राहुल और खरगे ने एकजुट होकर कहा कि यह समझौता किसानों की आजीविका छीन लेगा, उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी कंपनियों को फायदा होगा जबकि भारतीय किसान और छोटे उद्योगपति नुकसान में आएंगे, यह सभा किसानों के बीच गुस्सा भड़काने और सरकार के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश थी.


