धर्मस्थल सामूहिक दफन मामले में मिला पहला ठोस सबूत, छठे स्थल पर मानव कंकाल बरामद

कर्नाटक के धर्मस्थल में दफनाने के मामले में जांच के दौरान बड़ी सफलता मिली है. विशेष जांच दल (SIT) को छठे स्थान पर खुदाई में आंशिक मानव कंकाल के अवशेष मिले हैं. ये इस मामले में पहला ठोस फॉरेंसिक सबूत माना जा रहा है.

Shivani Mishra
Edited By: Shivani Mishra

Dharmasthala mass burial case: धर्मस्थल में सामूहिक दफन मामले की जांच में बड़ा मोड़ आया है. विशेष जांच दल (SIT) को छठे संदिग्ध स्थल से आंशिक मानव कंकाल के अवशेष मिले हैं. यह पहली बार है जब मामले में कोई ठोस फॉरेंसिक साक्ष्य सामने आया है. इससे पहले की खुदाई में कुछ खास नहीं मिला था, लेकिन इस जगह पर की गई खुदाई SIT के लिए एक बड़ी सफलता साबित हुई है.

यह मामला एक पूर्व सफाईकर्मी की सनसनीखेज शिकायत के बाद सामने आया, जिसमें उसने लगभग एक दशक पहले यौन शोषण पीड़ितों के शवों को जबरन दफनाने की बात कही थी. इस शिकायत के आधार पर 19 जुलाई को SIT का गठन किया गया और कई जगहों पर खुदाई की गई.

SIT की खुदाई में मिला कंकाल

मंगलवार को SIT ने शिकायतकर्ता द्वारा बताए गए स्थान पर लगभग आठ फीट गहरी और 15 फीट चौड़ी खुदाई की. इससे पहले की पांच जगहों पर खुदाई में कोई कंकाल नहीं मिला था, लेकिन छठे स्थल से मानव अवशेष मिलने के बाद जांच को नया रुख मिल गया है.

पैन कार्ड और ATM कार्ड भी बरामद

इस मामले में गायब मेडिकल छात्रा अनन्या भट्ट की मां सुजाता भट्ट का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील एन मंजीनाथ ने SIT की प्रगति की सराहना करते हुए एक बयान जारी किया. उन्होंने बताया कि खुदाई के दौरान एक पैन कार्ड और दो एटीएम कार्ड भी मिले हैं, जिनमें से एक पुरुष के नाम पर और दूसरा लक्ष्मी नाम की महिला के नाम पर है. यह जानकारी भविष्य में अहम सबूत साबित हो सकती है.

शिकायतकर्ता ने बताए और भी ठिकाने

मंजीनाथ ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने एक और अहम जगह की पहचान की है, जहां सबसे अधिक शव दफन होने की आशंका है. यह स्थान वर्तमान में जांच के दायरे में शामिल 13 स्थलों से बाहर है और आने वाले चरणों में वहां खुदाई की जाएगी.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag