प्रिंसिपल, PGT, TGT...सभी पदों पर EMRS Tier 2 का एडमिट कार्ड हुआ जारी, परीक्षा से जुडी A टू Z डिटेल्स यहां देखें
EMRS Tier 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है. यह परीक्षा भर्ती कई पदों पर निकाली गई है. आप यहां परीक्षा की डेट और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका देख सकते हैं.

नई दिल्ली: एकलव्य मॉडल रेसिडेंशियल स्कूल्स (EMRS), जो आदिवासी मामलों के मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत है, इन्होने शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों के लिए 2025 भर्ती की Tier 2 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं.
जिन उम्मीदवारों ने विभिन्न पदों के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. यह भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण है, जिसमें Tier 1 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी शामिल होंगे.
भर्ती का अवलोकन और रिक्तियां
EMRS भर्ती 2025 के तहत पूरे भारत में कुल 7267 पदों पर नियुक्तियां होंगी. इनमें शामिल हैं:
प्रिंसिपल: 225 पद
टीजीटी (TGT): 3962 पद
हॉस्टल वार्डन: 635 पद
महिला स्टाफ नर्स: 550 पद
अकाउंटेंट: 61 पद
क्लर्क: 228 पद
लैब अटेंडेंट: 146 पद
ये सभी पद आदिवासी मामलों के मंत्रालय के अधीन हैं और देशभर में फैले हुए हैं. वेतनमान पद के अनुसार 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के नियमों के तहत निर्धारित है.
आवेदन और परीक्षा की समय-सारिणी
भर्ती का नोटिफिकेशन 19 सितंबर 2025 को जारी हुआ था और आवेदन प्रक्रिया उसी दिन शुरू हुई. आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 28 अक्टूबर 2025 कर दिया गया. Tier 1 लिखित परीक्षा 13, 14 और 21 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी. अब Tier 2 एडमिट कार्ड जारी होने से शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवार अगले चरण में भाग ले सकेंगे. Tier 2 परीक्षा मार्च 2026 में विभिन्न तारीखों पर होगी.
एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाकर Tier 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. लॉगिन के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि की आवश्यकता होगी. एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि, समय, केंद्र का पता और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए होंगे. परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और वैध आईडी प्रूफ साथ ले जाना अनिवार्य है.
पात्रता मानदंड और योग्यतापदों के अनुसार योग्यता अलग-अलग है. प्रिंसिपल के लिए पोस्टग्रेजुएट डिग्री, बी.एड. और अनुभव जरूरी है. पीजीटी और टीजीटी के लिए संबंधित विषय में डिग्री के साथ बी.एड. और टीजीटी के लिए सीटीईटी उत्तीर्ण होना चाहिए. गैर-शिक्षण पदों के लिए ग्रेजुएट, 12वीं या 10वीं पास योग्यता लागू होती है. स्टाफ नर्स और अकाउंटेंट के लिए विशेष योग्यताएं हैं.
आयु सीमा और चयन प्रक्रिया
आयु सीमा पद अनुसार अलग है जिसमें प्रिंसिपल के लिए 50 वर्ष, पीजीटी के लिए 40 वर्ष, टीजीटी के लिए 35 वर्ष और अन्य पदों के लिए 30 वर्ष तक. सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी. चयन प्रक्रिया में Tier 2 परीक्षा महत्वपूर्ण है. उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड लेकर परीक्षा में उपस्थित होना होगा.


