MSP को लेकर कुरुक्षेत्र की सड़कों पर उतरे किसान, दिल्ली- चंडीगढ़ NH पर किया जाम

हरियाणा के सूरजमुखी के बीज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य(MSP) की मांग को लेकर कुरुक्षेत्र में महापंचायत करने के लिए किसान शहर की सड़कों पर उतरे। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा " MSP पर खरीद शुरू की जाए...हमने हाइवे जाम नहीं किया है, हम तो केवल यहां पर बैठे हैं।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

हरियाणा के कुरूक्षेत्र में भारी संख्या में किसान एक बार फिर सड़कों पर उतर आए हैं। कुरूक्षेत्र में चंद्र रोज पहले न्यूनतम समर्थन मुल्य पर सुरजमुखी की खरीद को लेकर भारी बवाल हुआ था। सुरजमुखी पर MSP को लेकर किसानों की प्रशासन के साथ बातचीत किसी नतीजे पर पहुंच सकी है। सूरजमुखी के बीज के लिए न्यूनतम समर्थन मुल्य की अपनी मांग को लेकर किसान कुरुक्षेत्र की सड़कों पर महापंचायत आयोजित करने के लिए एकत्रित हुए।


किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हम हाइवे को ब्लॉक नहीं कर रहे हैं हम तो केवल यहां बैठे हैं। हाइवे जाम करना कोई सही बात नहीं है। उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भूत और लड़ाई का कुछ नहीं पता कब और कहां मिल जाए।


 

calender
12 June 2023, 06:46 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो