Farmers Protest: हरियाणा सरकार ने मानी किसानों की मांग, आंदोलन के चलते जेल से आज रिहा होंगे किसान

Farmers Protest: पुलिस ने किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी के अलावा 700 से अधिक किसानों पर मामला दर्ज किया था। इसके साथ ही एमएसपी सूरजमुखी की खरीद को लेकर 6 जून को शाहाबाद में किसानों ने हंगामा किया था। जिसके चलते नेशनल हाईवे 44 भी जाम कर दिया था।

Shweta Bharti
Shweta Bharti

हाइलाइट

  • कुरुक्षेत्र में किसान आंदोलन के चलते जिला जेल में बंद नौ किसान आज रिहा कर दिए जायेंगे।

Farmers Protest: कुरुक्षेत्र में किसान आंदोलन के चलते जिला जेल में बंद नौ किसान आज रिहा कर दिए जायेंगे। इसके साथ ही किसानों को सुबह से ही रिहा किए जाने को लेकर प्रकिया शुरू कर दी गई है। शाम तक सभी किसानों को रिहा कर दिया जायेगा। एमएसपी सूरजमुखी की खरीद को लेकर 6 जून को शाहाबाद में किसानों ने हंगामा किया था। जिसके चलते नशनल हाईवे 44 पर भी जाम लगा दिया था। इस बीच करीब 7 घंटे तक हाईवे पर जाम रहा लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

700 से ज्यादा किसानों पर मामला दर्ज

किसानों की 6 सदस्यीय कमेटी के साथ बैठक में सरकार सूरजमुखी के लिए प्रति क्विंटल 6400 रुपये देने को तैयार हो गई थी। वहीं जेल में बंद किसानों को भी आज रिहा करने का फैसला कर दिया गया है। किसान भी सरकार के इस निर्णय से सहमत हैं।

आखिरकार सभी किसानों की मांगों को मान लिया है, पुलिस ने किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी के अलावा 700 से ज्यादा किसानों पर मामला दर्ज किया था। गुरनाम सिहं, राकेश बैस, जसवीर मामू, माजरा, प्रिंस वडैच व अन्य पांच किसानों को गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही अगले दिन सभी को अदालत में पेश कर दिया गया था।

हरियाणा की सरकार ने की मांगे पूरी

सभी किसान हरियाणा की सरकार के इस फैसले से सहमत हैं और किसानों के स्वागत की तैयारियां कर रहे हैं। 12 जून से आंदोलन कर रहे किसानों ने सूरजमुखी की खरीद एमएसपी पर किए जाने के अलावा इन किसानों की जेल से रिहाई की मांग की थी। जिसे सरकार ने मंगलवार को मान लिया था।

पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भूरिया ने जिला उपायुक्त शांतुन शर्मा की मौजूदगी में किसानों के धरना स्थल पर सरकार की ओर यह मांग माने जाने पर बुधवार शाम तक जेल में बंद सभी किसानों को रिहा करने का फैसला किया जा चुका है।

calender
14 June 2023, 11:44 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो