score Card

Haryana News: माता-पिता के मारने के बाद एक साल तक घर में बंद रही दो बहनें, पुलिस देख हुई हैरान

Haryana News: हरियाणा के पानीपत से हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां पर माता-पिता के मारने के बाद दो बहनों ने खुद को घर में बंद कर लिया और साल तक बाहर ही नहीं आईँ बताया जा रहा है कि दोनों की स्थिति काफी गंभीर है।

Shweta Bharti
Edited By: Shweta Bharti

हाइलाइट

  • हरियाणा के पानीपत से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे देख आप भी हैरान रह जायेंगे।

Haryana News: हरियाणा के पानीपत से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे देख आप भी हैरान रह जायेंगे।दरअसल मामला पानीपत के इलाके से है जहां पर माता पिता के मारने के बाद दो बहनों ने खुद को एक साल तक घर में बंद कर लिया। दो बहनों को जब लोगों ने एक साल तक आते-जाते नहीं देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इस मामले की जानकारी दी।

जिससे मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब 1 घंटे तक दरवाजा खुलवाया लेकिन अंदर से कोई जबाव नहीं आया। पुलिस ने आखिरकार दरवाजा तोड़ दिया और दोनों बहनों को वहां से तुरंत बाहर निकाला एक साल अंदर रहने के कारण दोनों बहनों की हालत काफी गंभीर है। पुलिस का कहना है कि दोनों लड़कियों की स्थिति काफी खराब थी।

बड़ी बहन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, वहीं दूसरी बहन निर्वस्त्र हालत में पुलिस को मिली।इसके साथ ही दोनों के शरीर पर सैकड़ों जख्म थे और घर में काफी गंदगी फैली हुई थी। जिसके चलते घर से बहुत दुर्गंध फैल रही थी।यह दुर्गंध पड़ोसियों के घर तक जा रही थी। जिसे देख पडोसियों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी।

दोनों बहनों ने की प्राइवेट जॉब

पडोसियों ने पुलिस को बताया कि माता-पिता के मारने के बाद दोनों बहनों ने खुद को घर में कैद कर लिया था। दोनों को डर था कि कहीं उनके रिश्तेदार मकान पर कब्जा न कर लें इसी डर से दोनों बहनों ने खुद को घर में बंद किया था।पुलिस की जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि दोनों बहनों का परिवार शिक्षित था।

इसके साथ ही दोनों बहनों ने एमए की पढ़ाई कर रही थी।इससे पहले दोनों ने साथ में प्राइवेट जॉब भी की थी। पुलिस ने दोनों को वहां से बाहर निकाला तो वह पुलिस से घर की चाबी मांग रही थी।छोटी बहन चिल्लाकर बोली रही थी कि घर पर ताला लगा दो ताला लगाने के बाद उसे चाबी दी गई जिससे वह तुरंत शांत हो गई।

बाहर आते-जाते लोगों मे मांगाती थीं खाने का सामान

एक साल घर के अंदर बड़ी बहन सोनिया की रीढ़ की हड्डी टूट गई जिससे वह वह बिस्तर पर ही पड़ी रहती थी। जब घर में काफी बदबू आने लगी तो पड़ोसियों को शक हुआ उन्होंने दोनों बहनो को आवाज दी लेकिन उधर से कोई उत्तर नहीं आया।जिसके चलते लोगों ने पुलिस को बुलाया था।

पड़ोसियों का कहना है कि गली के आते-जाते लोगों से दोनों बहने खिड़की पर खड़े होकर सामान मंगवाया करती थी। सामान लेने के बाद खिड़की तुरंत बंद कर लिया करती थी।

पुलिस ने किया दोनों को अस्पताल में भर्ती

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी कर्रवाई करने शुरू कर दी। दोनों बहनों को रेस्क्यू किया।सोनिया और चांदनी को सरकारी अस्पताल में मेडिकल के बाद उन्हें भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि दोनों बहनों कि स्थिति काफी गंभीर थी। साथ ही वह कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं थी।

सिटी थाना प्रभारी जाकिर हुसैन ने कहा है कि लड़कियों के पड़ोसियों से इस मामले की सूचना मिली थी।सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों बहनों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती करा दिया। दोनों की मानसिक स्थिति ठीक नहीं हैं।

calender
11 May 2023, 10:19 AM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag