IMD का अलर्ट: अगले 7 दिन इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

IMD के मुताबिक नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में 17 से 23 मई तक लगातार तेज बारिश होगी। साथ ही उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भी अगले हफ्ते भर भारी बारिश के आसार हैं।

Sachin Hari Legha

नई दिल्ली: उत्तर भारत में जहां गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, वहीं दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में मानसून जैसी बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

IMD के मुताबिक नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में 17 से 23 मई तक लगातार तेज बारिश होगी। साथ ही उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भी अगले हफ्ते भर भारी बारिश के आसार हैं।

पूर्वोत्तर के 6 राज्यों में तेज बारिश का दौर   

मौसम विभाग ने बताया कि 18 मई को असम और मेघालय में तेज बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। 17 मई को नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में मौसम बिगड़ा रहेगा।

18 और 19 मई को नगालैंड, मणिपुर और मिजोरम में बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी। पूरे हफ्ते यानी 17 से 23 मई तक पूर्वोत्तर के इन 6 राज्यों में रुक रुक कर भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

दक्षिण भारत में भी बरसेंगे बादल   

दक्षिण भारत में भी अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 17 से 19 मई तक भारी बारिश होगी। केरल और माहे में 17 से 21 मई के दौरान तेज बारिश का अलर्ट है। लक्षद्वीप और तटीय कर्नाटक में 17 और 18 मई को बारिश होगी।

तटीय आंध्र प्रदेश में 20 और 21 मई को गरज के साथ छिटपुट से मध्यम बारिश होगी। आंतरिक कर्नाटक में 17-18 मई को बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। रायलसीमा और आंध्र प्रदेश के बाकी हिस्सों में भी बादल बरसेंगे।

उत्तराखंड और हिमाचल में बदलेगा मौसम   

उत्तर पश्चिम भारत में भी मौसम करवट लेगा। जम्मू कश्मीर में 19 और 20 मई को छिटपुट बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में 20 से 23 मई तक बारिश के साथ गरज और तेज हवाएं चलेंगी। हिमाचल प्रदेश में 19 से 23 मई के बीच बारिश, बिजली और तेज हवा का दौर रहेगा।

मध्य भारत की बात करें तो मध्य प्रदेश और विदर्भ में 17 मई को, जबकि छत्तीसगढ़ में 17 और 18 मई को बारिश, गरज और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान घरों से बाहर निकलने से बचें और बिजली कड़कने पर खुले मैदान या पेड़ के नीचे न खड़े हों।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो