score Card

India-France Rafale Jet Deal : राफेल का आगाज, दुश्मन के लिए खतरे की घंटी

भारत और फ्रांस के बीच राफेल लड़ाकू विमानों की ऐतिहासिक डील हुई है, जिसके तहत भारतीय नौसेना को 26 राफेल-एम विमान मिलेंगे, जो उसकी हवाई ताकत को और बढ़ाएंगे. ये सौदा दोनों देशों के रक्षा संबंधों को नई दिशा देगा.

India-France Rafale Jet Deal : भारत और फ्रांस के बीच राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद की ऐतिहासिक डील हो गई है. इस डील के तहत भारतीय नौसेना को कुल 26 राफेल-एम विमान मिलेंगे, जो मरीन (एम) श्रेणी के होंगे. ये विमान नौसेना की ताकत को और भी बढ़ाएंगे और दुश्मन के लिए खतरे की घंटी साबित होंगे. राफेल विमानों की आपूर्ति से भारतीय नौसेना की हवाई ताकत को नई गति मिलेगी. खास बात ये है कि भारतीय नौसेना ने हाल ही में अपने जहाजों से एंटी-शिप फायरिंग का सफल परीक्षण किया है, जो राफेल विमानों की क्षमता को साबित करता है. इस डील के साथ भारत और फ्रांस के बीच रक्षा क्षेत्र में रिश्तों को एक नई दिशा मिलेगी, जो दोनों देशों के लिए सामरिक दृष्टि से लाभकारी होगा.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag