Aditya L1: सूर्य पर विजय पाने 2 सितंबर को रवाना होगा ISRO का Aditya L1, लॉन्चिंग के समय की हुई घोषणा  

ISRO ने जानकारी दी है कि भारत की तरफ से सूर्य पर अध्ययन करने के लिए पहला मिशन सितंबर महीने की 2 तारीख को लॉन्य किया जाएगा. 

Akshay Singh
Akshay Singh

Aditya L1: चंद्रयान 3 की सफलता के बाद ISRO अब अपने अगले मिशन की ओर बढ़ चला है. एक ओर जहां चांद पर भारत की खोज जारी है वहीं दूसरी तरफ इस बार सूर्य की बारी है. सूरज पर विजय पाने के लिए ISRO ने Aditya-L1 का बिगुल फूंक दिया है. इसरो की तरफ से इस मिशन को लॉन्च करने की तारीख का एलान भी हो गया है. ISRO ने जानकारी दी है कि भारत की तरफ से सूर्य पर अध्ययन करने के लिए पहला मिशन सितंबर महीने की 2 तारीख को लॉन्य किया जाएगा. 

इसरो ने आगे बताया कि यह मिशन 2 सितंबर, 2023 को दोपहर 11.50 पर लॉन्च होगा. बता दें कि इसे अन्य मिशनों की तरह ही श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा. इसरो ने इसी के साथ एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म भी जारी किया है जिसके माध्यम से लोग आदित्य एल 1 की लॉन्चिंग देख सकते हैं. 

बताते चलें कि चंद्रयान 3 की सफलता के बाद से ही लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा था. लोग जानना चाह रहे थे कि इसके बाद इसरो का अगला मिशन क्या होगा. फिलहाल इसरो अपने अगले मिशन के लिए पूरी तरह से तैयार है. 

बता दें कि चंद्रयान 3 के माध्यम से इसरो ने पूरे देश को गर्व करने का मौका दिया है. चंद्रयान 3 सफलता पूर्वक चांद के दक्षिणी हिस्से में लैंड हुआ जिसके बाद अब वहां पर वैज्ञानिक गतिविधि जारी है. चंद्रमा के दक्षिणी भाग पर लैंड करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन चुका है. 

calender
28 August 2023, 04:25 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो