Jagannath Rath Yatra: जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा में बड़ा हादसा, 50 से अधिक लोग घायल

Jagannath Rath Yatra 2023: पुरी रथ यात्रा में घक्का मुक्की होने से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में 50 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है, जबकि पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Lalit Hudda
Edited By: Lalit Hudda

Puri Rath Yatra 2023: जग्गनाथ पुरी में रथ यात्रा के दौरान धक्का-मुक्की होने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, ये घटना पुरी यात्रा के दौरान मर्चीकोट चौक पर रथ खींचते समय हुई। इस घटना में 50 से अधिक लोग घायल हो गए है, जबकि पांच लोगों की हालत गंभीर है। घायलों को पुरी के जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुरी रथयात्रा में रथ को खींचते समय श्रद्धालुओं में धक्का मुक्की हुई। इस दौरान कुछ लोग नीचे गिर गए और कुछ लोग नीचे गिरे हुए लोगों को कुचलते हुए आगे निकल गए। इस बाद सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को रोकने और नीचे गिरे लोगों को निकालने की कोशिश की। इसके बाद घायलों लोगों को पुरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि घायलों में एक विदेशी श्रद्धालु भी शामिल है। 

10 लाख से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल 

जगन्नाथ पुरी की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा में लाखों की तादात में भक्त शामिल हुए है। जानकारी के मुताबिक, जगन्नाथ धाम रथ यात्रा में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं हिस्सा लिया। भक्तों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए उनपर फव्वारे से पानी की बौछार की गई। पुरी यात्रा के दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए और पुलिस के अलवा अद्धसैनिक बलों को भी तैनात किया गया। 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag