score Card

Jammu and Kashmir: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजौरी आर्मी बेस कैंप का किया दौरा, पांच जवान हुए थे शहीद

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज जम्मू-कश्मीर के दौरे पर है। शुक्रवार को राजौरी के कांडी में आंतकवादियों के साथ मुठभेड़ में पांच जवानों के शहीद होने के एक दिन बाद राजनाथ सिंह राजौरी के आर्मी बेस कैंप पहुंचे हैं।

Lalit Hudda
Edited By: Lalit Hudda

हाइलाइट

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा पर ऑपरेशनल क्षमताओं और सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की।

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को जम्‍मू-कश्‍मीर के राजौरी जिले में आर्मी बेस कैंप का दौरा किया। साथ ही सीमा पर तैनात जवानों से मुलाकात भी की। इस दौरान उन्होंने सीमा पर ऑपरेशनल क्षमताओं और सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। राजनाथ सिंह ने राजौरी का दौरा पांच जवानों के शहीद होने के एक दिन बाद किया है। दरअसल, शुक्रवार को राजौरी के कांडी वन क्षेत्र में सेना के आतंकवाद-विरोधी अभियान के दौरान आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के पांच जवान शहीद हो गए थे। 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर लिखा, "जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आर्मी बेस कैंप का आज दौरा किया। सीमा पर ऑपरेशनल क्षमताओं और सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। साथ ही भारतीय सेना के वीर जवानों से बातचीत की। भारत मातृभूमि की रक्षा के लिए उनकी श्रद्धा को सलाम करता है।"

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सैनिकों से बातचीत की और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम करते हुए उनके साहस और उत्साह की सराहना की। उन्होंने जोर देकर कहा कि कठिन क्षेत्रों में भारतीय सेना के सैनिकों के अतुलनीय साहस, प्रतिबद्धता और निरंतर सतर्कता के कारण राष्ट्र सुरक्षित महसूस करता है। राजनाथ सिंह ने उन्हें इसी समर्पण और बहादुरी के साथ काम करते रहने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सरकार और देश की जनता हमेशा सशस्त्र बलों के साथ है। 

मंत्रालय के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजौरी आर्मी बेस कैंप दौरे के दौरान भारतीय सेना की परिचालन तैयारियों और सीमा पर सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया। समीक्षा बैठक के दौरान जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा, थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे और जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, उत्तरी कमान लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी मौजूद रहे।

calender
06 May 2023, 07:54 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag