सीएम हेमंत सोरेन ने पुलिस को लगाई फटकार, झारखंड में ट्रैफिक जाम पर सख्त निर्देश जारी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिना सुरक्षा के सड़क पर निकलकर निरीक्षण किया. जिसके बाद रांची पुलिस के आला अधिकारी शहर की सड़कों पर उतरे और व्यवस्था का जायजा लिया.

Nidhi Jha
Edited By: Nidhi Jha

झारखंड: रांची में जाम की समस्या को दूर करने और यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस प्रशासन अब सख्ती से काम कर रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिना सुरक्षा के सड़क पर निकलकर निरीक्षण किया. जिसके बाद रांची पुलिस के आला अधिकारी शहर की सड़कों पर उतरे और व्यवस्था का जायजा लिया. मुख्यमंत्री की नाराजगी और फटकार का असर साफ तौर पर सड़कों पर दिखाई दिया जब रांची के एसएसपी और ट्रैफिक एसपी ने शहर के सबसे व्यस्त इलाकों का पैदल जायजा लिया.

आला अधिकारियों ने पैदल नापा मेन रोड

रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन और ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने शहर के व्यस्त इलाकों में पैदल मार्च किया और सड़कों पर अव्यवस्था को देखा. उन्होंने पुलिसकर्मियों को सख्त चेतावनी दी कि वे सिर्फ पोस्ट पर खड़े न रहें बल्कि सड़क पर सक्रिय रहकर वाहनों की कतारों को गतिशील बनाए रखें.

सिर्फ पोस्ट पर खड़े न रहें सड़कों पर एक्टिव दिखें

एसएसपी राकेश रंजन ने ट्रैफिक पोस्ट पर तैनात जवानों और अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि केवल चौराहों या पोस्ट पर खड़े रहने से काम नहीं चलेगा. जवानों को सड़क पर सक्रिय रहकर वाहनों की कतारों को लगातार गतिशील बनाए रखना होगा. उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. 

गाड़ी खड़ी करने वालों पर सीधी कार्रवाई

पुलिस प्रशासन ने मनमाने ढंग से गाड़ी खड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने वाले चालकों पर जुर्माना लगाया जाएगा और उनकी गाड़ियों को जब्त किया जाएगा.

पुलिस प्रशासन ने जारी किया निर्देश

पुलिस प्रशासन ने ई-रिक्शा और ऑटो चालकों को बीच सड़क पर सवारी बैठाने या उतारने से रोकने का निर्देश दिया है. अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया जाएगा और मुख्य मार्गों से अवैध अतिक्रमण और बिना अनुमति वाली पार्किंग को हटाया जाएगा.

पुलिसकर्मियों को और क्या बोला गया

पुलिसकर्मियों को आम नागरिकों और चालकों के साथ शालीनता और विनम्रता से पेश आने को कहा गया है. एसएसपी ने रांची के आम नागरिकों से अपील की है कि वे नो-पार्किंग क्षेत्रों में अपने वाहन खड़े न करें और शहर को जाम मुक्त बनाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो