Karnataka Election 2023: सिर्फ झूठे वादे करती है BJP- बेलगावी में बोली प्रियंका गांधी

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां अपना अपना पूरा जोर लगा रही हैं। जैसे- जैसे ही चुनाव के नतीजे नजदीक आ रहा है। कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी आज कर्नाटक के बेलगावी में पार्टी के लिए प्रचार करने पहुंची

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

हाइलाइट

  • भाजपा वालों ने कर्नाटक के लोगों को लूटा है, वो अब बदलाव चाहते हैं: प्रियंका गांधी वाड्रा

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां अपना अपना पूरा जोर लगा रही हैं। जैसे- जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है। सभी पार्टिया अपनी पूरी ताकत लगा रही हैं। आज कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी कर्नाटक के बेलगावी में पार्टी के लिए प्रचार करने पहुंची। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को कर्नाटक के बेलगावी में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए, भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

कर्नाटक के बेलगावी जिले के खानपुर में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि 'भाजपा झूठे वादे करती है और उन्हें कभी पूरा नहीं करती। लेकिन कांग्रेस ने अपने सारे वादे पूरे किए। कांग्रेस का हमेशा लोगों के लिए काम करने का मकसद रहा है न कि उनके साथ विश्वासघात करना। आपने इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का काम देखा है और आप सभी को भरोसा है कि हम जनता के लिए कुछ करेंगे।'

कांग्रेस महासचिव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'भाजपा ने हर स्तर पर जनता को धोखा दिया है। भाजपा जनता को मुख्य विषय से भटकाने की कोशिश कर रही है जो बेरोजगारी, विकास कार्य नहीं होना आदि है। हमारे मुद्दे स्पष्ट हैं, हम जनता को मुख्य मुद्दों से नहीं भटकाएंगे। यह चुनाव जनता को अपना नेता चुनने का है। वे अच्छी तरह जानते हैं कि उन्हें लूटा गया है और वे अब बदलाव चाहते हैं।'

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag