उड़ान भरते ही इंजन में लगी आग...काठमांडू से इस्तांबुल जा रही टर्किश फ्लाइट की कोलकाता में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

काठमांडू से इस्तांबुल जा रही टर्किश एयरलाइंस की फ्लाइट THY727 को तकनीकी कारणों से कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. विमान में अचानक खराबी की आशंका के बाद पायलट ने सुरक्षित लैंडिंग का फैसला लिया. सभी यात्री सुरक्षित हैं और एयरलाइन अधिकारी डायवर्जन के कारणों की जांच कर रहे हैं .

Utsav Singh
Edited By: Utsav Singh

नई दिल्ली : त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इस्तांबुल के लिए उड़ान भरने के महज कुछ मिनट बाद ही फ्लाइट THY727 के दाहिने इंजन में आग लगने का संकेत मिला. जिसके बाद पायलट ने तुरंत सतर्क होकर खराब इंजन को बंद कर दिया और केवल बाएं इंजन के सहारे विमान को सुरक्षित रखते हुए कोलकाता की ओर मोड़ दिया. दोपहर करीब 2:49 बजे यह फ्लाइट नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कर ली गई. विमान में 236 यात्री सवार थे, और सभी सुरक्षित उतर गए.

Flight
 

इंजन में आग लगने के बाद अलार्म बजा

आपको बता दें कि रिपोर्ट्स के अनुसार, कॉकपिट में अलार्म बजा और दाहिने इंजन में आग की चेतावनी दिखाई दी. पायलट ने बिना देर किए इंजन को शट डाउन किया और एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचित करते हुए कोलकाता डायवर्ट करने का फैसला लिया. कोलकाता एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने पुष्टि की कि कैप्टन ने संभावित इंजन फायर की जानकारी दी थी, और विमान सुरक्षित उतर गया. फिलहाल विमान को ग्राउंड पर रखा गया है, जहां उसकी गहन जांच चल रही है, खासकर खराब इंजन की.

खराबी की आशंका के बाद हुई इमरजेंसी लैंडिंग 
बता दें कि विमान में अचानक खराबी की आशंका के बाद पायलट ने सुरक्षित लैंडिंग का फैसला लिया. सभी यात्री सुरक्षित हैं और एयरलाइन अधिकारी डायवर्जन के कारणों की जांच कर रहे हैं .

यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि, जांच जारी
यह घटना टेकऑफ के चार मिनट के भीतर हुई, जिससे पायलटों की सतर्कता और ट्रेनिंग का पता चलता है. नेपाली एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि उड़ान दोपहर 1:28 बजे काठमांडू से रवाना हुई थी. अब तक किसी तरह की चोट या नुकसान की कोई खबर नहीं है. टर्किश एयरलाइंस की टीम और स्थानीय इंजीनियर मिलकर इंजन की जांच कर रहे हैं, ताकि समस्या की जड़ पता लगाई जा सके और भविष्य में ऐसी स्थिति से बचा जा सके.

यात्रियों को सुरक्षित स्थानांतरित करने की व्यवस्था की गई है.यह घटना हवाई सुरक्षा के महत्व को फिर से रेखांकित करती है, जहां छोटी-सी चेतावनी पर भी तुरंत कार्रवाई से बड़ी दुर्घटना टल सकती है. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag