किरेन रिजिजू कानून मंत्री का पद से हटाए गए, मेघवाल को सौंपी गई कमान

कानून मंत्री के पद से किरेन रिजिजू को हटा दिया गया है। उनकी जगह अब देश के नए कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल होंगे। पोर्टफोलियों में यह परिवर्तन आगामी चुनाव को देखते हुए किया गया है।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

गुरुवार यानी 18 मई को मोदी कैबिनेट में बड़ा बदलाव किया गया है। कानून मंत्री के पद से किरेन रिजिजू को हटा दिया गया है। उनकी जगह अब देश के नए कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल होंगे। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर यह बदलाव किया गया है। जिसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंत्रिमंडल में बदलाव किया इजाजत दी है।

खबरों की माने तो किरेन रिजिजू को अब भू-विज्ञान मंत्रालय की कमान सौंपी गई है। पोर्टफोलियों में यह परिवर्तन आगामी चुनाव को देखते हुए किया गया है। बता दें कि किरेन रिजिजू अरुणाचल पश्चिम लोकसभा सीट से भाजपा सांसद हैं।

किरेन रिजिजू कब बने थे कानून मंत्री

किरेन रिजिजू का जन्म 19 नवंबर,1971 को अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट कामेंग जिले में हुआ था। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री प्राप्त की है। वर्ष 2004 में उन्होंने पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा और वो जीते भी। इसके बाद 2009 में वो लोकसभा का चुनाव हार गए।

लेकिन 2014 में उन्होंने एक बार फिर जीत हासिल की और पीएम मोदी ने उन्हें मंत्रीमंडल में गृह राज्य मंत्री का पद सौंपा। फिर मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल यानी 2019 के लोकसभा चुनाव में जीतने के बाद किरेन रिजिजू को खेल मंत्री बनाया गया था। उसके बाद 2021 में कानून मंत्री बनाया गया।

कौन हैं अर्जुन राम मेघवाल

अर्जुन राम मेघवाल 2009 से बीकानेर से सासंद है। उनका जन्म किस्मिदेसर मे हुआ था। उन्होंने बीकानेर के डूंगर कॉलेज से बीएल और कानून की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने मास्टर की डिग्री हासिल की। उन्हें राजस्थान के अनुसूचित जाति के चेहरे पर देखा जाता है।

मेघवाल ने 2009, 2014 और 2019 में लोकसभा चुनाव में लोकसभा चुनाव बीकानेर से बीजेपी के टिकट पर सांसद चुने गए। मई 2019 में मेघवाल संसदीय मामलों और भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम राज्य मंत्री बने। जिसके बाद वो अब देश के कानून मंत्री का कार्यभार संभालेंगे

calender
18 May 2023, 11:34 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो