Lok Sabha Elections 2024: राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश यादव, करेंगे रायबरेली में पदयात्रा

Lok Sabha Elections 2024: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है. यह यात्रा 16 फरवरी तक यूपी पहुंचेगी.

Shweta Bharti
Shweta Bharti

हाइलाइट

  • अखिलेश और राहुल गांधी कहां होंगे शामिल?
  • भारत प्रमुख ने कांग्रेस को बधाई देते हुए भारत जोड़ो न्याय यात्रा का निमंत्रण स्वीकार किया.

Lok Sabha Elections 2024: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी का साथ देने का फैसला किया है. जिसमें अखिलेश यादव राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने जा रहे. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अखिलेश यादव को भारत जोड़ों न्याय यात्रा में शामिल होने का न्योता भेजा था, अखिलेश यादव ने कांग्रेस के न्योते पर को स्वीकार कर लिया है. उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा में शामिल होने की घोषणा की बता दें कि राहुल गांधी का काफिला 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश करेगा.

अखिलेश और राहुल गांधी कहां होंगे शामिल?

अखिलेश यादव राहुल गांधी के साथ अमेठी या रायबेरली में शामिल होंगे.  अखिलेश यादव को यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण उनकी उस टिप्पणी के बाद मिला, जिसमें उन्होंने जवाब  किया था कि उनकी पार्टी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में आमंत्रित नहीं किया गया. 

निमंत्रण स्वीकार किया 

भारत प्रमुख ने कांग्रेस को बधाई देते हुए भारत जोड़ो न्याय का निमंत्रण स्वीकार किया. उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत जोड़ों न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश की सीमा में दाखिल होकर पीडीए की रणनीति से जुड़ेगी और सपा के सामाजिक न्याय और प सौहार्द का आंदोलन और आगे ले जाएगी. अखिलेश यादव को उम्मीद है कि टीम इडिया और पीडीए की रणनीति का गठजोड़ जीत का न्याय इतिहास लिखेगा बता दें कि 4 फरवरी को अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस के निमंत्रण पर तंज कसा था.

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया था कि उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ों न्याय यात्रा की रूपरेखा को अंतिम शक्ल दिया रहा है. रूट और कार्यक्रम तय होने के बाद इंडिया गबंधन के घटक दलों से साझा किया जाएगा. भारत जोड़ो यात्रा पर सपा प्रमुख का रुख अभी तक स्पष्ट नहीं था, उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का न्योता स्वीकार कर राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने का खुलासा कर दिया है.

calender
07 February 2024, 06:31 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो