आज थाईलैंड से भारत लाए जाएंगे लूथरा ब्रदर्श, उतरते ही हिरासत में लेगी गोवा पुलिस...कोर्ट में होगी पेशी
गोवा के ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब में लगी आग में 25 लोगों की मौत हुई थी. हादसे के बाद मालिक सौरभ और गौरव लूथरा थाईलैंड भाग गए थे, जिन्हें आज यानी मंगलवार को दिल्ली लाया जा सकता है. भारत ने उनके पासपोर्ट रद्द कर इंटरपोल ब्लू नोटिस जारी किया था.

नई दिल्ली : गोवा के ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब में लगी भयंकर आग में 25 लोगों की मौत के मामले में आग के मालिकों सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को आज यानी मंगलवार को थाइलैंड से भारत लाया जा सकता है. आग लगने के बाद दोनों आरोपी थाइलैंड भाग गए थे. भारत सरकार के अनुरोध पर थाइलैंड पुलिस ने पिछले सप्ताह फुकेट में उनके होटल से दोनों भाइयों को हिरासत में लिया. इस कार्रवाई के बाद उनके पासपोर्ट भारत ने रद्द कर दिए और इंटरपोल के माध्यम से दोनों के खिलाफ ब्लू नोटिस जारी किया गया.
दिल्ली पहुंचने पर गोवा पुलिस हिरासत में लेगी
आग में 25 लोग जिंदा जल गए
‘बर्च बाय रोमियो लेन’ क्लब में लगी आग में 25 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें ज्यादातर कर्मचारी और कुछ पर्यटक शामिल थे. आग लगने की वजह अभी जांच के अधीन है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे की सटीक वजह का पता चलेगा.
अब तक की कार्रवाई
गोवा पुलिस ने इस मामले में अब तक 60 से अधिक गवाहों के बयान दर्ज किए हैं. क्लब के चीफ जनरल मैनेजर राजीव मोडक, जनरल मैनेजर विवेक सिंह, राजीव सिंघानिया और गेट मैनेजर प्रियांशु ठाकुर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. इसके बाद क्लब के पार्टनर अजय गुप्ता को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया. अजय गुप्ता ने बीमारी का बहाना देकर अस्पताल में भर्ती होना चाहा, लेकिन उसे अस्पताल से ही गिरफ्तार किया गया. कोर्ट ने उसे सात दिनों के पुलिस रिमांड पर भेजा.
सातवें आरोपी की तलाश
गोवा पुलिस अब सातवें आरोपी सुरिंदर कुमार खोसला को ढूंढ़ रही है. खोसला ने बीइंग जीएस हॉस्पिटैलिटी गोवा अरपोरा एलएलपी के साथ 2023 में लीज साइन की थी, जिसके तहत क्लब संचालित हो रहा था. माना जा रहा है कि खोसला वर्तमान में देश से बाहर है और उसकी गिरफ्तारी भी प्राथमिकता में शामिल है. इस पूरे मामले में पुलिस और प्रशासन लगातार जांच और राहत कार्य में जुटे हैं, ताकि आग के कारण और जिम्मेदारों का पता लगाया जा सके और न्याय सुनिश्चित किया जा सके.


