Digvijay Singh: EVM पर दिग्विजय सिंह ने उठाया सवाल, 'मशीन में लगी हो सकती है चिप'

MP Election Result: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एमपी में चुनाव हारने के बाद EVM पर सवाल उठाया है.उन्होंने कहा कि मशीन में चिप लगी हो वो हैक की जा सकती है.

JBT Desk
JBT Desk

हाइलाइट

  • दिग्विजय ने MP में कांग्रेस की हार पर EVM पर सवाल उठाए
  • 'राजनीतिक दलों को समाधान खोजना होगा'

Digvijay Singh questions EVM: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है. यहां भारतीय जनता पार्टी ने बंपर जीत दर्ज करते हुए 163 सीटें अपने नाम की हैं. वहीं कांग्रेस को राज्य की 230 विधानसभा सीटों में से सिर्फ 66 पर ही जीत मिल सकी. भारतीय जनता पार्टी की इस विराट जीत के बाद कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने EVM यानी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर सवाल खड़ा कर दिया है. 

क्या प्रोफेशनल हैकर्स को कंट्रोल करने दें लोकतंत्र?

चुनावी नतीजे आने के दो दिन बाद ही (5 दिसंबर) को दिग्विजय सिंह ने X पर एक बार फिर EVM पर सवाल उठाते हुए कहा, 
"ऐसी कोई भी मशीन जिसमें चिप लगी हो वो हैक की जा सकती है. मैं लगातार साल 2003 से ही EVM से मतदान कराए जाने के खिलाफ रहा हूं." कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता ने आगे सवाल करते हुए कहा, "क्या हम भारतीय लोकतंत्र को प्रोफेशनल हैकर्स द्वारा कंट्रोल किया जाने दे सकते हैं?"

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इस सवाल को वो जरुरी सवाल बताया है, जिसपर सभी राजनीतिक दलों को विचार करना चाहिए. इसी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने Election Commission और Supreme Court से भी सवाल करते हुए कहा कि क्या वो भारत के लोकतंत्र को बचा सकते हैं?


 
'कांग्रेस को मिले बीजेपी से ज्यादा वोट पोस्टल बैलेट में '

दिग्विजय सिंह ने सोमवार को ट्वीट्स कर पोस्टल बैलेट के द्वारा मिले मतदानों की जानकारी साझा की थी. पोस्टल बैलेट के द्वारा मिले मतों में ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस पार्टी को बीजेपी से ज्यादा वोट मिले हैं. इसपर दिग्विजय सिंह  ने सवाल करते हुए कहा कि अगर जनता वही है तो EVM और पोस्टल बैलेट के वोटिंग पैटर्न में इतना फर्क कैसे आ गया. 

उन्होंने आगे लिखा कि, पोस्टल बैलेट के जरिए हमें 199 सीटों पर बढ़त है, जबकि इनमें से ज्यादातर सीटों पर EVM काउंटिंग में हमें मतदाताओं का पूर्ण बहुमत न मिल सका. 
दिग्विजय सिंह ने इसी के साथ लिखा, 
"यह भी कहा जा सकता है कि जब तंत्र जीतता है तो जनता हार जाती है."

calender
05 December 2023, 11:18 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो