Vande Bharat Train: PM मोदी आज मध्य प्रदेश का करेंगे दौरा, 5 वंदे भारत ट्रेनों की देंगे सौगात

Vande Bharat Train: आज पीएम मोदी मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे। पीएम मोदी भोपाल में एक साथ पांच वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंड़ी दिखाएंगे। इतना ही नहीं पीएम मोदी भाजपा कार्यकर्ताओं को बूथ विजय का मंत्र देंगे..

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

Vande Bharat Train: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार 27 जून को मध्यप्रदेश का दौरा करेंगे। पीएम मोदी भोपाल में एक साथ पांच वंदे भारत ट्रेनों को भरी झंडी दिखाएंगे। इतना ही नहीं पीएम मोदी भाजपा कार्यकर्ताओं को बूथ विजय का मंत्र देंगे।

वंदे भारत एक्सप्रेस भोपाल (रानी कमलापति)- इंदौर, भोपाल (रानी कमलापति)-जबलपुर, रांची-पटना, धारवाड़-बेंगलुरु और गोवा (मडगांव)-मुंबई के बीच चलाई जाएगी। गोवा, बिहार और झारखंड को पहली बार वंदे भारत ट्रेन नेटवर्क प्राप्त होगा। यह रेलगाड़ियां यात्रियों को विश्व स्तरीय अनुभव प्रदान करेंगी, पर्यटन को बढ़ावा देंगी।

मध्य प्रदेश में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर पांच वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाएंगे। जिसके मद्देनजर भोपाल में तैयारियां की गई हैं। वीरेंद्र कुमार मिश्रा (सहायक पुलिस आयुक्त, हबीबगंज) ने बताया, "रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बाहर पुलिस तैनात हैं। यहां करीब 800 पुलिसबल तैनात हैं। प्रधानमंत्री के लिए अलग प्रोटोकॉल होता है उस हिसाब से पूरी व्यवस्था की गई है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो