नासिक TCS केस में चार्जशीट से हुए 5 बड़े खुलासे, निदा खान ने कबूल किया नमाज की ट्रेनिंग का सच!

नासिक के TCS ऑफिस से जुड़े यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण के मामले में पुलिस की चार्जशीट ने कई चौंकाने वाली बातें सामने रखी हैं। मुख्य आरोपी निदा खान ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

Sachin Hari Legha

मुंबई: नासिक के TCS ऑफिस से जुड़े यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण के मामले में पुलिस की चार्जशीट ने कई चौंकाने वाली बातें सामने रखी हैं। मुख्य आरोपी निदा खान ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। जांच में सामने आया कि धर्मांतरण की साजिश ऑफिस के कैफे में रची जाती थी।

1. निदा खान ने कबूला, खुद देती थी नमाज की ट्रेनिंग   

शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने वाली निदा खान ने आखिरकार मान लिया कि वही पीड़िता को नमाज पढ़ना सिखाती थी। उसने पुलिस को अपने घर ले जाकर वह कमरा भी दिखाया जहां वह पीड़िता को बुलाकर ट्रेनिंग देती थी।  

2. तौसिफ ने दिया अजमेर का हवाला   

पीड़िता के बयान के मुताबिक आरोपी तौसिफ अत्तार ने उसकी निजी स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश की। उसने कहा कि संतान न होने पर अजमेर के एक मौलवी से संपर्क करने पर गारंटी से बच्चा हो जाएगा। पुलिस अब इस एंगल और मौलवी के कनेक्शन की जांच कर रही है।  

3. मोबाइल से मिले 37 इस्लामिक ऑडियो क्लिप और ऐप्स   

फॉरेंसिक जांच में पीड़िता के फोन से इस्लाम से जुड़ी 37 ऑडियो क्लिप्स मिली हैं। इसके अलावा कई यूट्यूब लिंक और 4 मुस्लिम धर्म से जुड़े ऐप्स भी इंस्टॉल मिले। पुलिस का कहना है कि ये सभी ऐप्स दानिश और निदा के कहने पर ही फोन में डाले गए थे।  

4. ऑफिस का कैफे बना साजिश का अड्डा   

तौसिफ अत्तार ने कबूला कि TCS बिल्डिंग की 7वीं मंजिल पर स्थित कैफे ही पूरी साजिश का केंद्र था। दानिश, निदा और तौसिफ अक्सर यहीं बैठकर पीड़िता के धर्मांतरण की योजना बनाते थे। कैफे का इस्तेमाल सिर्फ खाने-पीने के लिए नहीं हो रहा था।  

5. रमजान में रोजे रखने का दबाव   

चार्जशीट के अनुसार 2025 के रमजान में पीड़िता पर मानसिक दबाव बनाया गया। दानिश और तौसिफ ने उसे 30 दिन के रोजे रखने को कहा। निदा रमजान की तारीखें बताती थी, जबकि दानिश सहरी और इफ्तार का समय तय करता था।  

106 गवाहों के बयान दर्ज   

गौरतलब है कि पुलिस की चार्जशीट में शिकायतकर्ता, उसकी मां, TCS के कर्मचारी, प्रबंधन, POSH समिति के सदस्य और जांच अधिकारियों समेत 106 लोगों के बयान शामिल हैं। महाराष्ट्र सरकार ने महिला कर्मचारियों की शिकायत के बाद SIT गठित की थी।

TCS ने कहा है कि कंपनी की नीति उत्पीड़न और जबरदस्ती के खिलाफ सख्त है और नासिक ऑफिस में शामिल कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस अजमेर कनेक्शन समेत अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।  

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो