हाथ जोड़कर प्रार्थना की...और एक सेकंड में 17वीं मंजिल से छलांग! प्रसिद्ध बेकरी मालिक का दिल दहला देने वाला अंत, देखें वीडियो

सोलापुर की प्रसिद्ध मुल्तानी बेकरी के मालिक सुनील मोतीलाल ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर खुदखुशी कर ली है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा गया कि वे पहले हाथ जोड़कर प्राथना किए फिर छलांग लगा दी.

Sonee Srivastav

महाराष्ट्र: पुणे में एक दुखद घटना ने पूरे शहर को हिला दिया है. सोलापुर की प्रसिद्ध मुल्तानी बेकरी के मालिक और जाने-माने उद्यमी सुनील मोतीलाल सदारंगानी ने गुरुवार दोपहर एक ऊंची इमारत से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी. यह पूरी घटना मोबाइल कैमरे में कैद हो गई, जिससे लोग स्तब्ध रह गए.

घटना का विवरण

घटना विजयपुर रोड पर स्थित पनास अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में शाम करीब 4 बजे हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुनील सदारंगानी इमारत की 17वीं मंजिल पर घूमते दिखे. कुछ लोगों ने उनका वीडियो बना लिया. इमारत के चौकीदार को सूचना मिली, तो वह एक कर्मचारी के साथ ऊपर पहुंचे और उनसे बात करने की कोशिश की.

उन्हें 10वीं मंजिल तक लाया गया, जहां उन्होंने कहा कि उनकी कार की चाबियां खो गई हैं. इसके बाद वे फिर से ऊपर की ओर भाग गए. कुछ ही पलों में एक और निवासी वहां पहुंचा, लेकिन तब तक सुनील सदारंगानी ने इमारत से छलांग लगा दी. वीडियो में अंतिम क्षणों में उन्हें हाथ जोड़ते हुए देखा जा सकता है, जिसके बाद वे नीचे गिर गए. 

अस्पताल पहुंचने पहले ही मौत 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. सुनील गंभीर रूप से घायल और खून से लथपथ हालत में मिले. उन्हें तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में या अस्पताल पहुंचने पर उनकी मौत हो गई. उनकी पहचान उनके वाहन की नंबर प्लेट से हुई. 

पुलिस कर रही जांच-पड़ताल 

59 वर्षीय सुनील सदारंगानी मूल रूप से सोलापुर के थे और कुछ साल पहले पुणे आकर बस गए थे. पुलिस के अनुसार, वे हाल के दिनों में काफी तनाव में थे. परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे और पुलिस से संपर्क में हैं.

पुलिस ने सिविल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है. जांच जारी है, जिसमें यह देखा जा रहा है कि आत्महत्या के पीछे क्या कारण थे. क्या कोई आर्थिक परेशानी, पारिवारिक मुद्दा या अन्य कोई वजह थी? सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए जा रहे हैं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag