मुंबई हवाईअड्डे में टला हादसा, विस्तारा विमान के इंजन को ट्रक ने मारी टक्कर

आज सुबह मुंबई हवाईअड्डे पर पुश बैक के दौरान एक विस्तारा विमान के इंजन को एक टो ट्रक ने टक्कर मार दी. विस्तारा की फ्लाइट मुंबई एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए उड़ान भरने के लिए तैयार है

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

Mumbai News: मुंबई हवाईअड्डे पर मंगलवार को बड़ा हादसा टल गया. यहां विस्तारा विमान के इंजन को एक दो ट्रक ने उस वक्त टक्कर मार दी, जब विस्तारा की फ्लाइट मुंबई से उड़ान भरने के लिए तैयार था, साथ ही उस दौरान विमान में 140 यात्री सवार थे, फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं.

विमान में 140 यात्री थे सवार

यह हादसा आज मुंबई हवाई अड्डे पर पशु बैक के दौरान हुआ, जब एक विस्तारा विमान के इंजन को एक दो- ट्रक ने टक्कर मार दी. विस्तारा विमान मुंबई एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए उड़ान भरने वाली थी. यह हादसा हैरान कर देने वाला है. फिलहाल बता दें कि, किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है, सभी यात्री सुरक्षित हैं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag