मुंबई में भारत की पहली 'म्यूजिकल रोड शुरू', डटायर की रगड़ से बजेगी 'जय हो' की धुन

मुंबई ने अपनी इंफ्रास्ट्रक्चर में कमाल का ट्विस्ट जोड़ दिया है. छत्रपति संभाजी महाराज कोस्टल रोड के 500 मीटर लंबे हिस्से पर खास 'म्यूजिक स्ट्रिप्स' लगाई गई हैं. सही स्पीड से गाड़ी चलाओ तो सड़क खुद एक मधुर धुन बजाने लगेगा.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

मुंबई:  मुंबई में नरीमन पॉइंट से वर्ली की ओर जाने वाले ड्राईवरों के लिए अब कोस्टल रोड का 500 मीटर का उत्तरी हिस्सा सिर्फ सड़क नहीं, बल्कि गाने का स्रोत बन गया है. मुंबई महानगरपालिका ने बुधवार को छत्रपति संभाजी महाराज कोस्टल रोड पर भारत की पहली ‘म्यूजिक रोड’ का उद्घाटन किया. इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मौजूद रहे और इस खास हिस्से पर गाड़ी चलाकर संगीत का आनंद लिया.

म्यूजिक रोड कैसे काम करती है?

यह तकनीक देखने में बेहद सरल लगती है. सड़क की सतह पर सटीक अंतराल और गहराई के साथ इंजीनियर्ड ‘ग्रूव्स’ या रंबल स्ट्रिप्स काटे गए हैं. जब कोई वाहन 60-80 km/hr की रफ्तार से इन पर गुजरता है, तो टायर और सड़क के बीच घर्षण से कंपन पैदा होता है. ये कंपन मिलकर ध्वनि तरंगें उत्पन्न करते हैं, जो ऑस्कर विजेता गीत ‘जय हो’ की धुन को बिल्कुल सटीक तरीके से दोहराती हैं. यह धुन ए आर रहमान द्वारा कम्पोश है, जो फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ से विश्व प्रसिद्ध हुई. अधिकारियों के अनुसार, पहले चरण में यह सुविधा 500 मीटर के हिस्से पर लागू की गई है.

दुनिया में पांचवीं और भारत में पहली

बीएमसी ने बताया कि यह भारत में पहला ऐसा प्रयोग है और दुनिया में पांचवां. इससे पहले हंगरी, जापान, दक्षिण कोरिया और संयुक्त अरब अमीरात में समान म्यूजिकल रोड बनाई जा चुकी हैं.इस विचार को पूर्व सांसद राहुल शेवाले ने तैयार किया था और इसे मुंबई कोस्टल रोड प्रोजेक्ट के तहत अमल में लाया गया.

विस्तार की योजना

कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह प्रयोग ट्रायल बेसिस पर शुरू किया गया है और कोस्टल रोड के अन्य हिस्सों पर इसे आगे बढ़ाया जा सकता है. उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य सरकार इस प्रयोग को अन्य हाईवे पर, खासकर समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भी प्रयोग के तौर पर दोहराने पर विचार करेगी. 

उन्होंने इसे शहर की बुनियादी ढांचे में नवाचारी जोड़ बताया और कहा कि म्यूजिक रोड कोस्टल रूट का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों के अनुभव को और रोचक बनाएगी. अभी के लिए, जब गाड़ियां अरब सागर के किनारे इन ग्रूव्स पर सरकती हैं, तो सड़क मोटर चालकों को कुछ अनोखा देती है. एक छोटा सा, लयबद्ध संकेत कि बुनियादी ढांचा भी सुर में सुर मिला सकता है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag