महाराष्ट्र के कल्याण में बकरीद पर बवाल,नमाज के विरोध में महाआरती

महाराष्ट्र के कल्याण में बकरीद पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। बकरीद के दौरान शिवसेना ने महाआरती और घंटानाद कर विरोध प्रदर्शन किया जिसके बाद वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

calender

मुंबई : महाराष्ट्र के कल्याण में बकरीद को लेकर भारी तनाव और बवान देखने को मिला। कल्याण के दुर्गाड़ी किले में प्रवेश और वहां की सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर शिवसेना के दोनों गुटों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। शिवसेना ने बकरीद की नमाज के बीच विरोध करते हुए महाआरती की। विरोध और तनाव को देखते हुए वहां पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने इस दौरान एक नेता को हिरासत में भी लिया। बकरीद की नमाज के दौरान करीब 30 मिनट तक मंदिर बंद रहा था इसी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। 

क्या है दुर्गाड़ी किले को लेकर विवाद?

दुर्गाड़ी किले जहां नमाज अदा की जाती है उसकी दूसरी तरफ एक मंदिर भी है। हर साल ईद की नमाज के दौरान मंदिर को बंद कर दिया जाता है। वहीं किले के रास्ते पर नमाज अदा की होती है। लेकिन इस साल शिवसेना ने इसका विरोध किया और मंदिर में जाकर पूजा करने की बात कही थी। शिवसेना के नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दुर्गाड़ी किले में प्रवेश को लेकर आक्रामक दिके। हाथों में घंटे और भगवा झंडे पहुंचे कार्यकर्ताओं में गजब का जोश दिखा। वहां पर जमकर प्रदर्शन किया और वहीं पर महाआरती भी की गई। 

हिरासत में बीजेपी नेता

तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने बीजेपी नगरसेवक महेश पाटिल को घर से हिरासत में ले लिया। बीजेपी नगरसेवक महेश पाटिल ने प्रशासन को चेतावनी दी थी कि सड़कों पर नमाज पढ़ाना बंद कराया जाए और हिन्दुओं को किले के मंदिर में प्रवेश दिया जाए। उन्होंने ऐलान किया था कि अगर प्रवेश नहीं मिला तो बीजेपी की ओर से वहां हुनमान चालीसा और दुर्गा स्तोत्र का पाठ किया जाएगा। इलाके का माहौल और तनावपूर्ण ना हो इसके लिए पुलिस ने बीजेपी नगरसेवक को हिरास में लिया। आपको बता दें कि बकरीद को महाराष्ट्र के कई इलाकों सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की गई है। किसी तरह की स्थिति से निपटने के लिए अतरिक्त सुरक्षा बलों को भी तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।   
   First Updated : Thursday, 28 May 2026