जो कांग्रेस की चार पीढ़ी न कर पाई PM मोदी ने 9 साल में ही कर दिखाया- नांदेड़ में गरजे अमित शाह

नांदेड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा सरकार के 9 साल पुरे होने पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि' कांग्रेस के शहजादे राहुल बाबा विदेश जाकर करते है देश का अपमान.

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

हाइलाइट

  • PM के नेतृत्व में गरीबों को मिला क्या- क्या लाभ
  • कांग्रेस के शहजादे राहुल बाबा विदेश जाकर करते है देश का अपमान: अमित शाह
  • दुनिया भर में हो रही PM मोदी की तारीफ: अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री एंव सहकारिता मंत्री अमित शाह भाजपा सरकार के 9 साल पुरे होने पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि "आज NDA की मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार के 9 साल पूरे हुए हैं, मैं इस अवसर पर पूरे महाराष्ट्र की जनता को धन्यवाद देने आया हूं। मोदी जी के ये 9 वर्ष भारत गौरव के 9 वर्ष हैं, मोदी जी के ये 9 वर्ष विकास के उत्कर्ष के 9 वर्ष हैं, ये 9 वर्ष गरीब कल्याण के 9 वर्ष हैं... ये 9 वर्ष भारत को सुरक्षित करने के 9 वर्ष हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के पिछले 9 साल भारत के गौरव, भारत के विकास, गरीबों के कल्याण को सुनिश्चित करने वाले भारत के वर्ष हैं। सोनिया-मनमोहन शासन समाप्त होने और मोदी जी के कमान संभालने के बाद ही भारत ने प्रगति की और विकास सुनिश्चित किया।

PM के नेतृत्व में गरीबों को मिला क्या- क्या लाभ ?

उन्होंने कहा कि 'सोनिया-मनमोहन सरकार के जो 10 साल थे वो देश में गरीबी बढ़ाने के 10 साल थे जबकि मोदी जी की सरकार के 9 साल के अंदर ढेर सारे गरीब कल्याण के काम हुए। हर गरीब को पीने का साफ पानी मिले, शौचालय मिले, 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिले, 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिले, हर गरीब को आवास मिले... आजादी के बाद सही अर्थों में गरीब कल्याण का काम अगर किसी ने किया है तो देश के नेता और हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने किया है।

कांग्रेस के शहजादे राहुल बाबा विदेश जाकर करते है देश का अपमान: अमित शाह

नरेन्द्र मोदी ने देश की संस्कृति और इतिहास का सम्मान करने का काम किया है, नरेन्द्र मोदी ने दुनिया में देश को गौरव दिलाने का काम किया है।  आज वो दुनिया में जहां जाते हैं, मोदी-मोदी के नारे लगते हैं और यह सम्मान मोदी का नहीं हमारी जनता का सम्मान है। एक ओर मोदी को दुनिया में सम्मान मिल रहा है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के शहजादे राहुल बाबा देश का अपमान करने का काम कर रहे हैं। वो यहां नहीं बोलते, विदेश जा कर बोलते हैं... क्योंकि देश में उनको सुनने वाले बहुत कम बच गए हैं। PM मोदी के मजबूत और गतिशील नेतृत्व में भारत की संस्कृति और विरासत को सबसे अच्छे तरीके से संरक्षित किया जा रहा है। भाजपा सरकार के पिछले 9 वर्षों ने सही मायने में गरीब कल्याण और सुशासन सुनिश्चित किया है।

अमित शाह ने उद्धव ठाकरे को दिए ऑप्सन

अमित शाह ने महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे पर हमला बोलते हुए बोले कि ' हमने ट्रिपल तलाक हटाया... उस से आप सहमत हो या नहीं? ,राम मंदिर जो बन रहा है उस से आप सहमत हो या नहीं हो?, आप स्पष्ट करो कि आप कॉमन सिविल कोड चाहते हो या नहीं?, आप बताएं मुस्लिम आरक्षण होना चाहिए या नहीं होना चाहिए?, कर्नाटक में आपके सहयोगी वीर सावरकर को इतिहास की पुस्तकों से हटाना चाहती है, क्या आप उस से सहमत हो? ,उद्धव जी, आप दो नावों में पैर नहीं रख सकते। इन सभी बिंदुओं पर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दीजिए, आपकी पोल खुद खुल जाएगी'।

दुनिया भर में हो रही PM मोदी की तारीफ: अमित शाह


अमित शाह ने कहा कि 'एक तरफ PM मोदी की दुनिया भर में प्रशंसा हो रही है और दूसरी तरफ राहुल बाबा हमारे देश को बदनाम और अपमानित करने में लगे हैं। वह यहां नहीं बोलता। वह विदेश में जाता है और बोलता है। वह ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि देश में उन्हें सुनने वाले बहुत कम लोग बचे हैं। जो काम कांग्रेस चार पीढ़ियों में नहीं कर पाई वो काम मोदी जी ने कर दिखाए। दुनिया का कोई राष्ट्राध्यक्ष उनको बॉस कहता है तो कोई उनके पैर छूता है। दुनिया भर में सम्मान दिलवाने... भारत का परचम दुनिया भर में लहराने का काम मोदी जी ने किया है।
 

calender
10 June 2023, 08:26 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो