Manipur Violence : मणिपुर के इंफाल में फिर से हिंसा, केंद्रीय मंत्री आरके रंजन सिंह के घर में लगाई आग

Manipur Violence : मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। अब केंद्री मंत्री आरके रंजन के घर में आग लगाने के साथ ही कई उपद्रवियों ने न्यू चेकऑन के दो घरों में भी आग लगा दी। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

Shweta Bharti
Shweta Bharti

हाइलाइट

  • मणिपुर में हालात काफी गंभीर बने हुए हैं राज्य में 16 में ले 11 जिलों में कर्फ्यू लगा दिये हैं।

Manipur Violence : मणिपुर में हिंसा की घटनाएं रूकने का नाम ही नहीं ले रही हैं। मणिपुर के इंफाल में गुरुवार 15 जून देर रात को भीड़ ने केंद्रीय मंत्री आरके रंजन सिंह के घर पर आग लगा दी। हालांकि इस घटना के चलते किसी भी व्यक्ति को कोई भी नुकसान नहीं पहुंचाया गया है।

बताया जा रहा है कि जिस समय आग लगाई गई उस वक्त केंद्रीय मंत्री वहां पर मौजूद नहीं थे। इसके साथ ही उपद्रवियों ने न्यू चेकऑन में भी 2 घरों में आग लगा दी। जिसके चलते सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े। आपको बता दें कि इससे पहले 14 जून को उपद्रवियों ने इंफाल के लाम्फेल इलाके में अज्ञात लोगों ने महिला मंत्री नमेचा किपजेन के आधिकारिक आवास पर भी आग लगा दी थी।

मणिपुर में जारी है हिंसा

मणिपुर में हिंसा लगातार जारी है जो कि थमने का नाम ही नहीं ले रही है। इससे पहले भी उग्रवादियों की ओर से मंगलवार 13 जून को अचानक की गई गोलीबारी में करीब 9 लोगों की मौत हो गई थी। साथ ही 10 लोग बड़ी बेहरमी के साथ घायल हो गए थे। इस दौरान लोगों ने गांव में कई घरों में आग लगा दी। जिसके चलते तामेंगलोंग जिले के गौबाजंग में भी कई लोग घायल हो गए।

लगा 11 जिलों में कर्फ्यू 

मणिपुर में हालात काफी गंभीर बने हुए हैं राज्य में 16 में ले 11 जिलों में कर्फ्यू लगा दिये हैं। इसके साथ ही इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। लोगों को मूलभूत जरूरतों के लिए भी संघर्ष का सामना करना पड़ रहा है। मणिपुर में एक महीने से ज्यादा समय से हिंसाग्रस्त मणिपुर में लगातार शांति की कोशिशें की जा रही हैं। इस हिंसा के चलते 10 लोगों की जानें चली गई और 310 लोग घायल हो गए।

calender
16 June 2023, 08:57 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो