Modi Government : गृह मंत्री अमित शाह का बयान, ‘मोदी जी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 9 वर्षों में मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई हैं। गृह मंत्री ने कहा कि आज मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है।

Nisha Srivastava

9 Years Of Modi Government : केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बने पूरे 9 साल पूरे हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी इन 9 सालों में सरकार के कार्यों और उपलब्धियों के बार में बताने के लिए अभियान चला रही है। 9 साल पहले 26 मई, 2014 को पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इन वर्षों में मोदी सरकार ने कई बड़े ऐतिहासिक फैसले लिए और कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 9 वर्षों में मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई हैं। गृह मंत्री ने कहा कि आज मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है।

गृह मंत्री का बयान

गृह मंत्री अमित शाह ने 9 साल में मोदी सरकार के कार्यों को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि मोदी सरकार के 9 वर्ष सुरक्षा, राष्ट्रीय गौरव, विकास व गरीब कल्याण के अभूतपूर्व संयोजन के 9 वर्ष रहे हैं। गृह मंत्री ने कहा मोदी जी के नेतृत्व में आज देश सुरक्षित है और विश्व में गौरव के नए आयाम बना रहा है। साथ ही सरकार ने विकास व गरीब कल्याण के नए मापदंड स्थापित किए हैं।

गरीबों के लिए उठाया कदम

अमित शाह ने मोदी सरकार द्वारा गरीबों के जीवन में सुधार करने के लिए कई चलाई गई कल्याणकारी योजनाएं की उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने रहा पीएम मोदी ने गरीब से गरीब व्यक्ति को घर, बिजली, गैस व स्वास्थ्य बीमा जैसी कई बुनियादी सुविधाएं देकर उनके जीवनस्तर को उठाया है।

उन्होंने कहा यह वर्ग पहली बार अपने आप को देश की विकास यात्रा से जुड़ा हुआ महसूस कर रहा है। साथ ही देश ने पहली बार ग्रामीण व शहरी भारत का समानांतर विकास देखा है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag