Nehru Memorial: मोदी सरकार ने बदला दिल्ली के नेहरू मेमोरियल का नाम, PM म्यूजियम नाम होने पर गुस्साई कांग्रेस

Nehru Memorial: नेहरू मेमोरियल को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। जिस कांग्रेस भड़की हुई है। दिल्ली के नेहरू मेमोरियल का नाम अब प्रधानमंत्री मेमोरियल के नाम से जाना जाएगा.

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

Nehru Memorial: देश की राजधानी दिल्ली में स्थित नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी का नाम बदल दिया है। यह खबर यहां नहीं रूकती है इसका जो नाम बदल कर दिया है उस पर काफी बवाल हो रहा है। उसका अब बदल कर इसे प्रधानमंत्री म्यूजियम एंड लाइब्रेरी के नाम से जाना जाएगा। इस पर कांग्रेस सरकार ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोल रही है।  


कांग्रेस ने केंद्र पर साधा निशाना 

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट किया "संकीर्णता और प्रतिशोध का दूसरा नाम मोदी है। 59 वर्षों से अधिक समय से नेहरू स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय एक वैश्विक बौद्धिक ऐतिहासिक स्थल और पुस्तकों एवं अभिलेखों का ख़ज़ाना घर रहा है। अब से इसे प्रधानमंत्री म्यूजियम और सोसायटी कहा जाएगा। पीएम मोदी भारतीय राष्ट्र-राज्य के शिल्पकार के नाम और विरासत को विकृत करने, नीचा दिखाने और नष्ट करने के लिए क्या नहीं करेंगे। अपनी असुरक्षाओं के बोझ तले दबा एक छोटे कद का व्यक्ति स्वघोषित विश्वगुरु बना फिर रहा है"।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag