Cyclone Biprayjoy : गुजरात में बिपरजॉय के दौरान 274 महिलाओं ने दिया बच्चों को जन्म

Cyclone Biprayjoy : गुजरात के तटीय इलाकों में भारी बारिश तूफान देखने को मिला। इस तूफान के बीच 274 गर्भवती महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

Cyclone Biprayjoy : चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने गुरुवार 15 जून को गुजरात में भारी तबाही मचाई। राज्य के तटीय इलाकों में भारी बारिश तूफान देखने को मिला। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश हुई और बिपरजॉय के कारण पेड़, खंभे भी गिर गए। गुजरात में लैंडफिल और बिजली जाने जैसी समस्या देखने को मिली।

वहीं इस दौरान गुजरात के कुछ घरों में खुशियां आई। दरअसल एक तरफ बिपरजॉय कहर मचा रहा था वहीं दूसरी ओर लगभग 300 घरों में किलकारियां गूंजी। इस तूफान के बीच 274 गर्भवती महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया।

तूफान के बीच कुछ घरों में आई खुशियां

एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कच्छ के कलेक्टर अमित अरोरा ने अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 512 गर्भवती महिलाओं को अस्पतालों में एडमिट किया गया। जिनमें से 274 महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया। वहीं कुछ महिलाएं अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं से जिन बच्चों तो जन्म दिया वो पूरी तरह सुरक्षित तरीके से पैदा हुए हैं।

बिपरजॉय का असर

गुजरात के कई जिलों में बिपरजॉय का असर देखने को मिला। प्रदेश के गिर सोमनाथ में समुद्र की लहरों से टकराकर एक घर धराशायी हो गया। वहीं कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा। बिपरजॉय के कारण ट्रेन सेवा भी प्रभावित हुई। इसके अलावा जखाऊ और मांडवी के पास कई पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बिपरजॉय की वजह से 22 लोग घायल हुए और 23 पशुओं की मौत हो गई।

calender
16 June 2023, 11:38 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो