शानदार जीत असाधारण कौशल और टीम वर्क का प्रतीक...ICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर PM मोदी ने भारतीय टीम को दी बधाई
टी20 विश्व कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी ने टीम को बधाई दी. उन्होंने खिलाड़ियों के साहस, टीम वर्क और घरेलू मैदान पर मिली जीत की जमकर सराहना की.

नई दिल्ली : टी20 विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को करारी मात देकर विश्व विजेता बनी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए पूरे देश से बधाइयों का तांता लगा हुआ है. इस ऐतिहासिक पल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी जाहिर की. दोनों शीर्ष नेताओं ने टीम इंडिया के असाधारण कौशल और दृढ़ संकल्प की जमकर तारीफ की है. इस जीत ने न केवल खिलाड़ियों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी है, बल्कि समूचे देश को गौरवान्वित किया है.
प्रधानमंत्री का गौरवपूर्ण संदेश
आपको बता दें कि भारत की इस शानदार जीत के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना संदेश साझा किया. उन्होंने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीतने पर भारतीय टीम को हार्दिक बधाई दी. पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए लिखा कि यह जीत असाधारण कौशल. दृढ़ संकल्प और बेहतरीन टीम वर्क का प्रतीक है. उन्होंने विशेष रूप से खिलाड़ियों के उस साहस का जिक्र किया जो उन्होंने पूरे टूर्नामेंट के दौरान मैदान पर दिखाया था. यह पल हर भारतीय के लिए गर्व का है.
Champions!
— Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2026
Congratulations to the Indian team on winning the ICC Men’s T20 World Cup!
This remarkable triumph reflects exceptional skills, determination and teamwork. They have shown outstanding grit through the tournament.
This victory has filled every Indian heart with…
राहुल गांधी ने थपथपाई खिलाड़ियों की पीठ
लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी टीम इंडिया की इस महान उपलब्धि पर अपनी खुशी व्यक्त की है. सोशल मीडिया साइट 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि भारतीय टीम एक बार फिर चैंपियन बन गई है. राहुल गांधी ने अपनी बधाई में संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह के शानदार प्रदर्शन का विशेष रूप से उल्लेख किया. उन्होंने टीम को घरेलू मैदान पर वर्ल्ड कप की ट्रॉफी बरकरार रखने और देश को एक अविस्मरणीय पल देने के लिए बधाई दी और उनकी जमकर प्रशंसा की.
Champions once again! 🇮🇳
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 8, 2026
A magnificent victory for our Men in Blue with a special mention to Sanju Samson and Jaspreet Bumrah for their remarkable performance throughout the tournament.
Congratulations to Team India on retaining the trophy at home and giving the nation yet… pic.twitter.com/ZfcJsvqPvP
खिलाड़ियों का असाधारण कौशल
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में टीम इंडिया के तकनीकी कौशल और जज्बे को जीत का असली मंत्र बताया. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने मैदान पर जो उत्कृष्टता दिखाई है. वह काबिले तारीफ है. पूरे टूर्नामेंट के दौरान भारतीय टीम ने जिस तरह की मानसिक मजबूती का परिचय दिया. उसने दुनिया भर के क्रिकेट विशेषज्ञों को बहुत अधिक प्रभावित किया है. पीएम मोदी के अनुसार. खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और आपस में बेहतरीन तालमेल ही इस बड़ी जीत की मुख्य वजह रही है जिसे भारत हमेशा याद रखेगा.
देश में जश्न का माहौल
इस जीत के बाद कश्मीर से कन्याकुमारी तक जश्न का माहौल है. पीएम मोदी ने सही कहा कि इस जीत ने हर भारतीय के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया है. जब सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता एक सुर में टीम की सराहना करते हैं. तो यह खेल की उस ताकत को दर्शाता है जो पूरे देश को एकजुट करती है. भारत अब टी20 क्रिकेट का निर्विवाद राजा बन चुका है. यह जीत आने वाली युवा पीढ़ी के क्रिकेटरों के लिए सदैव प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत बनेगी.


