score Card

PM Modi: 'विकसित भारत के निर्माण के लिए अधिक मेहनत करेंगे', सरकार के नौ साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी

भारतीय जनता पार्टी मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर लोकसभा क्षेत्र में विशेष संपर्क अभियान चलाएगी। ये अभियान 30 मई से 30 जून तक चलाया जाएगा।

Lalit Hudda
Edited By: Lalit Hudda

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने अपने नौ साल पूरे कर लिए है। पीएम मोदी इन नौ साल को सेवा के सेवा के 9 साल बताते हुए कहा कि सरकार का हर फैसला लोगों की जिंदगी को बेहतर बनाने की इच्छा से लिया गया था। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए हम और अधिक मेहनत करेंगे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, "आज, जब हम राष्ट्र की सेवा में 9 वर्ष पूरे कर रहे हैं, मैं विनम्रता और कृतज्ञता से भर गया हूं। सरकार द्वारा लिया गया हर निर्णय, हर कदम, लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की इच्छा से निर्देशित होता है। विकसित भारत के निर्माण के लिए हम और भी अधिक मेहनत करते रहेंगे।"

विशेष संपर्क अभियान चलाएगी भाजपा 

मोदी सरकार के नौ साल पूरे होन के मौके पर भारतीय जनता पार्टी आज (30 मई) से 30 जून तक एक महीने का विरोष जनसंपर्क अभियान चलाएगी। यह अभियान हर लोकसभा क्षेत्र में चलाया जाएगा। प्रधानमंत्री आज एक विशाल रैली को संबोधित कर इस अभियान का शुभारंभ करेंगे। दरअसल, रविवार को पीएम मोदी ने भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और पार्टी नेताओं के साथ बैठक की थी। बैठक में उन्होंने जनता के बीच जाने और उनके साथ संवाद करने का निर्देश दिया था।

नए भारत के 9 साल-पीएम 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नॉर्थ ईस्ट को पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी थी। इस दौरान पीएम मोदी ने 9 साल की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि "पिछले 9 साल, भारत के लिए अभूतपूर्व उपलब्धियों के रहे हैं। नए भारत के निर्माण के रहे हैं। कल (28 मई) ही देश को आजाद भारत की भव्य-दिव्य आधुनिक संसद मिली है। ये भारत के हज़ारों वर्ष पुराने लोकतांत्रिक इतिहास को हमारे समृद्ध लोकतांत्रिक भविष्य से जोड़ने वाली संसद है।"

calender
30 May 2023, 12:31 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag