नई दिल्ली : सुर्खियों में रहना वाला जंतर-मंतर और कई विरोध प्रदर्शनों का गवाह बना यह जगह अब एक और तथाकथित क्रांति का गवाह बनने जा रहा है। 6 जून को यहां पर कॉकरोच जनता पार्टी विरोध प्रदर्शन कर जा रही है। अब सोशल मीडिया के जरिए विरोध करने वाली पार्टी अब जमीन पर आ कर युवाओं की आवाज उठाने का दावा कर रही है। इस विरोध प्रदर्शन में बॉलीवुड के कुछ एक्टर ने भी अपनी दस्तक दी है। उन्हीं में एक हैं प्रकाश राज। प्रकाश राज ने एक मजेदार ट्वीट कर युवा कॉकरोचों से पूछा है कि वो शॉर्ट्स में आएंगे या फिर अंडरवियर में।
आपको बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी ने छात्रों के हक के लिए आवाज उठाने के लिए 6 जून को दिल्ली में शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन का ऐलान किया था। यह ऐलान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर किया गया। अब प्रकाश राज ने भी कहा है कि 6 जून को वह भी दिल्ली के जंतर मंतर पर होने वाले इस प्रदर्शन में शामिल होंगे। साथ ही देश के 'युवा कॉकरोचों' से पूछा है कि वो अंडरवियर पहनकर आ रहे हैं या फिर शॉर्ट्स में। प्रकाश राज के अलावा सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने भी इस प्रदर्शन में शामिल होने की वात कही है। बता दें कि प्रकाश राज शुरुआत से ही कॉकरोच जनता पार्टी को सपोर्ट करते आ रहे हैं और उन्होंने खुद को भी एक 'कॉकरोच' ही बताया था। वहीं, वह युवाओं के गुस्से और नीट पेपर विवाद को लेकर पीएम मोदी और सरकार पर तंज भी कस चुके हैं।
बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने हाल ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो जारी किया था, जिसमें आंदोलन का ऐलान किया था। साथ ही छात्रों और समर्थकों से इसमें शामिल होने की अपील की थी। वीडियो में अभिजीत दीपके ने यह भी बताया था कि वह 6 जून को अमेरिका से भारत वापस लौटेंगे और दिल्ली में पेपर लीक और परीक्षा संबंधी गड़बड़ियों के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। मालूम हो कि देश में हाल ही में पेपर लीक और परीक्षा संबंधी गड़बड़ियों के मामले तेजी से बढ़े हैं, जिन्होंने लाखों छात्रों के सपनों को चकनाचूर कर दिया है। उनमें भारी गुस्सा और रोष है।
आपको बता दें कि कॉकरोज जनता पार्टी के खिलाफ लखनऊ में इलाबाद हाईकोर्ट के बेंच में एक याचिका दायर की है। इस याचिका में दावा किया गया है कि यह पार्टी देश विरोधी काम करती है और इससे देश का माहौल बिगड़ने का डर है। याचिका में इसके संस्थापक के प्रत्यार्पण और गिरफ्तारी की मांग की गई है। याचिका में यह दावा किया गया है कि इस पार्टी के समर्थन कई दिग्गज नेता है और इसके संस्थापक से लगातार संपर्क में रहते हैं और साथ देश विरोधी गतिविधियों में साथ देते हैं। First Updated : Thursday, 04 June 2026