आप की जीत पर राघव चड्डा ने किया ट्वीट, कहा-जालंधर के लोगों ने आज मेरा दिन और भी स्पेशल बना दिया
आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्डा ने जालंधर में आप की जीत को जनता की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि जालंधर की जनता ने आज मेरा दिन और भी स्पेशल बना दिया है।

हाइलाइट
- 24 साल बाद पंजाब की जालंधर सीट पर कांग्रेस साफ हो गई है।
आम आदमी पार्टी (आप) ने जालंधर सीट पर जीत हासिल की है। आप के सुशील कुमार रिंकू जालंधर की लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत गए है। इस जीत के साथ ही लोकसभा में पंजाब से फिर आप का खाता खुल गया है। जालंधर में जीतने के बाद आप नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्डा ने ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होंने इस जीत को जनता की जीत बताया है।
Naanke Jalandhar waleyan ne ajj da din mere layi hor vi special bana ditta ❤️
My naanka #Jalandhar has made this day even more special and memorable for me ❤️— Raghav Chadha (@raghav_chadha) May 13, 2023
जालंधर में आप की जीत पर सांसद राघव चड्डा ने पंजाबी में ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, जालंधर वासियों ने आज का दिन मेरे और भी स्पेशल बना दिया है। जालंधर की जनता ने इस दिन को मेरे लिए और भी खास और यादगार बना दिया है। दरअसल, आज शाम को आप पार्टी के यूथ आइकॉन सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा सगाई कर रहे हैं। ऐसे में जालंधर में आप की जीत से उनकी खुशी दुगनी हो गई है।
पंजाब में फिर से खुला आप का खाता
जालंधर में जीत दर्ज करने के बाद पंजाब लोकसभा में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी का खाता खुल गया है। इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब से आप पाटी के इकलौते सांसद थे। लेकिन अब सुशील कुमार रिंकू जालंधर से आप पार्टी के सांसद होंगे। बता दें कि 1999 से जालंधर सीट पर कांग्रेस का कब्जा था।
आज शाम को होगी राघव परिणीति की सगाई
दरअसल, पिछले कई महीने से राघव चड्डा और परिणीति चोपड़ा के रिश्ते को लेकर सिर्फ अटकलें लगाई जा रही थी। लेकिन आज राघव और परिणीति के रिश्ते पर पक्की मुहर लगने जा रही हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के यूथ आइकॉन व सांसद राघव चड्ढा आज (13 मई) शाम दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई कर रहे हैं। दोनों की सगाई में राजनीतिक और बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई नामी हस्तियां शामिल होगी।


