Rawari Devi On Waqf Bill: राबड़ी देवी ने वक्फ बिल को लेकर मुख्यमंत्री Nitish Kumar पर हमला बोला!

Rabri Devi News: वक्फ बिल को लेकर बिहार विधान परिषद में राबड़ी देवी के नेतृत्व में विपक्ष के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया. राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस पर अपना स्टैंड क्लियर करने को कहा है.

Dimple Yadav
Edited By: Dimple Yadav

Rabri Devi On Waqf Board Bill: वक्फ बोर्ड बिल को लेकर राजनीति जारी है. इस मुद्दे पर बिहार की पूर्व सीएम और राजद अध्यक्ष लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपना स्टैंड क्लियर करने को कहा है. मुख्यमंत्री पर वार करते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार को अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए. यदि वह चुप हैं तो यह माना जाएगा कि इस बिल के विरोध सदन में हैं. लेकिन उनके नेता तो समर्थन कर रहे हैं. इसका मतलब नीतीश कुमार दोनों तरफ के माई बने हुए हैं. राबड़ी देवी ने कहा कि इस बिल को लेकर अल्पसंख्यकों द्वारा जब पटना में बैठक बुलाई गई थी तब मुख्यमंत्री उसमें शामिल नहीं हुए थे. उनको जाना चाहिए था, लेकिन वह नहीं गए.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag