राजस्थान के भरतपुर में बोले अमित शाह: कांग्रेस के खजाने में गहलोत का कंट्रीब्यूशन आपसे अधिक है आपका नंबर नहीं आएगा पायलट जी...

केंद्रीय गृह एंव सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज भरतपुर राजस्थान में बूथ अध्यक्ष संकल्प सम्मेलन को संबोधित किया। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पर हमला बोलते हुए बोले कि पायलट जी आपका नंबर नहीं आएगा... जमीन पर आपका योगदान ज्यादा हो सकता है, लेकिन कांग्रेस के खजाने में अशोक गहलोत का योगदान आपसे ज्यादा है।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

केंद्रीय गृह एंव सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज भरतपुर राजस्थान में बूथ अध्यक्ष संकल्प सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि 'आज यहां पर चार जिलों और 19 विधानसभाओं के 24 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता मौजूद हैं... आप सभी को मेरा सादर नमन। उन्होंने आगे कहा कि 'एक जमाने में कांग्रेस के नेता हमारे ऊपर 'हम दो-हमारे दो' का ताना मारते थे, क्योंकि हमारे दो ही सांसद थे। आज उसी कांग्रेस पार्टी को लोकसभा में विपक्ष के नेता का भी स्टेटस नहीं मिल पाया है। भाजपा को यह यश और विस्तार हमारे बूथ कार्यकर्ता के परिश्रम और पराक्रम के आधार पर मिला है।'

राजस्थान में बनेगी भाजपा की सरकार: अमित शाह

केंद्रीय गृह एंव सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि 'जिस तरह से भाजपा के माध्यम से जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति की है... भारत को सुरक्षित बनाया है, गरीब कल्याण के सूत्र को चरितार्थ किया है। उसी का परिणाम है कि चुनाव कहीं भी हो... विजय भारतीय जनता पार्टी की ही होगी। प्रधानमंत्री ने भारत को कोरोना से सुरक्षित करने का काम किया है।

BJP की सरकार गरीबों की सरकार है: अमित शाह

पीएम मोदी ने हर घर में शौचालय पहुंचाया है व 80 करोड़ लोगों को 5 किलो अनाज दिया जा रहा है। 7 करोड़ से ज्यादा लोगों को बैंक अकाउंट खुलवाने का काम पीएम मोदी ने किया है। लेकिन राजस्थान में दोनों लोग सत्ता के लिए लड़ रहे है। एक तरफ अशोक गहलोत कह रहे है कि मैं उतरना नहीं चाहता और सचिन पायलट कह रहे है मै बनना चाहता हू। इन दोनों का झगड़ा बेकार क्योंकि सरकार तो भाजपा की बननी हैं।

अशोक गहलोत ने वंशवाद व जातिवाद का विकास किया है: अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पर हमला बोलते हुए बोले कि पायलट जी आपका नंबर नहीं आएगा... जमीन पर आपका योगदान ज्यादा हो सकता है, लेकिन कांग्रेस के खजाने में अशोक गहलोत का योगदान आपसे ज्यादा है। आगे उन्होंने कहा कि गहलोत जी, राजस्थान में भाजपा दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने जा रही है और 2024 में राज्य की 25 की 25 सीटें भाजपा के खाते में जाने वाली हैं। गहलोत सरकार ने वंशवाद का विकास किया है, जातिवाद का विकास किया है और इसके साथ तुष्टिकरण की पराकाष्ठा कर हिंसा का नंगा नाच करने का काम किया है। राजस्थान की जनता आज त्राहि-त्राहि कर रही है।

अमित शाह ने कहा कि 'राजस्थान की जनता अब आपको नहीं चाहती है। ये सरकार तुष्टिकरण में टॉप मार्क्स लेने वाली सरकार है। राज्य में सुनियोजित तरीके से दंगे होते हैं लेकिन गहलोत सरकार वोटबैंक के लालच में कोई कड़ा कदम नहीं उठाती। गहलोत जी आप बम ब्लास्ट के मृतकों पर राजनीति कर रहे हो... आप क्या समझते हैं कि जनता कुछ समझ नहीं रही है, देख नहीं रही है। आपकी ये सरकार जनता के मन से उसी दिन उतर गई थी जब आपने रामनवमी के जुलूस पर रोक लगा दी थी।'

calender
15 April 2023, 06:19 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो