score Card

Sambhal Jama Masjid: संभल की शाही जामा मस्जिद मामले में ASI ने क्या जवाब दिया ?

Sambhal Jama Masjid: संभल की शाही जामा मस्जिद मामले में एएसआई (आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया) ने अपना जवाब दे दिया है. इसमें एएसआई ने बताया कि कई बार मस्जिद कमेटी ने एएसआई की टीम को सर्वे करने से रोका था. वहीं, जिलाधिकारी (डीएम) की ओर से डीजीसी सिविल, प्रिंस शर्मा ने अदालत से जवाब देने के लिए समय मांगा है.

Dimple Yadav
Edited By: Dimple Yadav

Sambhal Jama Masjid: संभल की शाही जामा मस्जिद मामले में एएसआई (आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया) ने अपना जवाब दे दिया है. इसमें एएसआई ने बताया कि कई बार मस्जिद कमेटी ने एएसआई की टीम को सर्वे करने से रोका था. वहीं, जिलाधिकारी (डीएम) की ओर से डीजीसी सिविल, प्रिंस शर्मा ने अदालत से जवाब देने के लिए समय मांगा है.

शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर के मामले में शुक्रवार को सुनवाई हुई. इस दौरान पुलिस बल पूरे क्षेत्र में सक्रिय था और न्यायालय के आसपास भी सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे. सुनवाई में यूनियन ऑफ इंडिया, डायरेक्टर जनरल एएसआई और आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की ओर से उनके वकील विष्णु शर्मा ने अपना जवाब पेश किया.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag