जम्मू-कश्मीर में लगे भूकंप के तेज झटके, पाकिस्तान में था केंद्र, रिक्टर स्केल पर थी इतनी तीव्रता

जम्मू-कश्मीर में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई है. रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप का केंद्र पाकिस्तान के इस्लामाबाद में था.

Yaspal Singh
Edited By: Yaspal Singh

जम्मू-कश्मीर में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. यह झटके 5.3 की तीव्रता के थे. रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप का केंद्र पाकिस्तान के इस्लामाबाद में था. जम्मू-कश्मीर के अलावा, पंजाब, चंडीगढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, पाकिस्तान के इस्लामाबाद में 5.3 की तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप के झटके अमृतसर, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लाहौर, पेशावर, मुल्तान में भी महसूस किए गए. इससे पहले ताजकिस्तान में भूकंप के झटके लगे. यहां भूकंप की तीव्रता 4.2 रही. 

भूकंप जोन 4 में दिल्ली-एनसीआर

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, 11 अप्रैल को बांग्लादेश में 4.0 की तीव्रता के भूकंप के झटके लगे. म्यामांर में 11 अप्रैल यानी शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर एक के बाद एक भूकंप कई झटके महसूस किए गए. तिब्बत में भी शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.4 रही. एनसीएस अनुसार, असम और तिब्बत में भी भूकंप के झटके लगे. एक के बाद एक लगातार पृथ्वी के अंदर उठ रहे कंपन से कई सवाल खड़े हो गए हैं. आपको बता दें कि दिल्ली और इसके आसपास के इलाके को भूकंप जोन 4 में रखा गया है. 

पिछले महीने म्यांमार में भूकंप ने मचाई तबाही

आपको बता दें कि पिछले महीने म्यांमार में 7.7 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप आया. जिससे 500 किलोमीटर की सतह पर बड़े पैमाने पर दरार पड़ गई और 3,000 से ज्यादा लोग मारे गए. यह भूकंप देश में एक सदी में आए सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से एक था, जिसका केंद्र म्यांमार के दूसरे सबसे बड़े शहर  मांडले में भूकंप आया और 28 मिलियन लोगों वाले क्षेत्र में व्यापक तबाही मच गई. भूकंप ने पूरे इलाके को तहस-नहस कर दिया, अस्पताल और इमारतें ढह गईं और बचे हुए लोगों को भोजन, पानी और आश्रय के लिए संघर्ष करना पड़ा. भूकंप इतने शक्तिशाली थे कि उन्होंने थाईलैंड, चीन और वियतनाम में काफी नुकसान पहुंचाया.

Topics

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो