Tirupati Balaji Mandir: तिरुपति मंदिर में गैर-हिंदू कर्मचारियों पर कार्रवाई, 18 के खिलाफ एक्शन

Tirupati Balaji Mandir: तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ट्रस्ट बोर्ड ने 18 नवंबर 2024 को अपनी बैठक में तिरुमाला श्री बालाजी मंदिर से गैर-हिंदू कर्मचारियों को हटाने और उन्हें आंध्र प्रदेश सरकार के अन्य विभागों में ट्रांसफर करने का निर्णय लिया था. अब 18 गैर-हिंदू कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन लिया गया है.

Dimple Yadav
Edited By: Dimple Yadav

Tirupati Balaji Mandir: तिरुपति बालाजी मंदिर के शासी निकाय तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ने मंदिर के उत्सवों और अनुष्ठानों में भाग लेने के दौरान कथित रूप से गैर-हिंदू धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए 18 गैर-हिंदू कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है. टीटीडी के चेयरमैन बीआर नायडू के निर्देशों पर, बोर्ड ने मंदिर की आध्यात्मिक पवित्रता को बनाए रखने के लिए इन्हें हटाने का आदेश दिया है.

हाल ही में टीटीडी बोर्ड की बैठक में इस मुद्दे पर प्रस्ताव पास किया गया था. इस प्रस्ताव के अनुसार, इन कर्मचारियों को आंध्र प्रदेश सरकार के अन्य विभागों में ट्रांसफर किया जाएगा या फिर वे स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ले सकते हैं. बोर्ड ने यह स्पष्ट किया है कि मंदिर प्रशासन या अनुष्ठानों में गैर-हिंदू व्यक्तियों को शामिल नहीं होना चाहिए. अगर भविष्य में ऐसा कोई मामला सामने आता है, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

गैर-हिंदू कर्मचारियों पर कार्रवाई

यह मामला तब शुरू हुआ था जब आंध्र प्रदेश में पिछली जगन मोहन रेड्डी सरकार के दौरान गैर-हिंदू कर्मचारियों की भर्ती की गई थी. अब चंद्रबाबू नायडू की सरकार के आने के बाद यह मामला विवादित हो गया है. मंदिर प्रशासन ने इन कर्मचारियों के मंदिर में होने पर चिंता जताई थी.

18 कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन

टीटीडी ट्रस्ट बोर्ड ने 18 नवंबर 2024 को यह निर्णय लिया कि इन कर्मचारियों को तिरुमाला श्री बालाजी मंदिर से हटा दिया जाएगा और उन्हें अन्य सरकारी विभागों में ट्रांसफर किया जाएगा. बोर्ड के चेयरमैन बीआर नायडू ने झूठे हलफनामे और धर्मांतरण को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि केवल हिंदू ही मंदिर में काम कर सकते हैं.

मंदिर में धार्मिक पवित्रता बनाए रखने के लिए कार्रवाई

टीटीडी ट्रस्ट ने यह भी आदेश दिया है कि इन कर्मचारियों को मंदिर के त्योहारों, जुलूसों और अन्य धार्मिक आयोजनों में ड्यूटी नहीं दी जाएगी. यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वे तिरुमाला की पवित्रता को नुकसान न पहुंचाएं.
 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag