केरल में कई परियोजनाओं का सौगात देते हुए बोले- PM मोदी- 'मेंड इन इंडिया है कोच्चि वाटर मेंट्रो'

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज केरल दौरे पर दूसरा दिन है। पीएम दो दिवसीय दौरे पर केरल में है। आज वो केरल के कोच्चि में देश में पहली वाटर मेंट्रो की सौगात देंगे। इसके साथ ही वंदे भारत की भी सौगात केरल को सौपेंगे।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुवनंतपुरम सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन में बच्चों से संवाद किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुवनंतपुरम में वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और सांसद शशि थरूर भी उनके साथ मौजूद रहें। इसके अलावा पीएम मोदी ने देश की पहली वाटर मेंट्रो का भी उद्घाटन किया। मोदी ने करीब 3200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।

केरल का विकास होने से देश का विकास और तेज होगा: PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि 'आज केरल को अपनी पहली वंदे भारत ट्रेन मिली है, आज कोच्चि को वाटर मेट्रो की सौगात मिली है। कनेक्टिविटी के साथ-साथ आज केरल के विकास से जुड़े और भी कई प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। इन सभी के लिए केरल के लोगों को बहुत बहुत बधाई हो। 'केरल साक्षरता, कड़ी मेहनत, क्षमता और बुद्धि से भरी भूमि रही है। आप सभी दुनिया भर के देशों की आर्थिक स्थितियों से वाकिफ होंगे। विशेष रूप से, वैश्विक विपरीत परिस्थितियों के बावजूद, भारत को विश्व स्तर पर 'विकास के जीवंत स्थान' के रूप में देखा गया है। आगे पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार Cooperative Federalism पर बल देती है। राज्यों के विकास को देश के विकास का सूत्र मानती है। केरल का विकास होगा तो देश का विकास और तेज होगा... हम इस सेवा भावना के साथ काम कर रहे हैं।'

PM मोदी ने कहा पूरी दुनिया का भारत पर विश्वास है


देश के प्रधानमंत्री ने कहा कि 'दुनिया का भारत पर विश्वास करने के पीछे कई कारण रहे हैं- जैसे, नेतृत्व में एक निर्णायक सरकार, केंद्र सरकार द्वारा इन्फ्रा विकास में अद्वितीय निवेश, जनसांख्यिकीय लाभांश प्राप्त करने के लिए निवेश, युवाओं का कौशल विकास, 'ईज ऑफ लिविंग' और 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता। भारत की बढ़ती हुई शक्ति... इसकी ताकत का लाभ विदेश में रहने वाले प्रवासियों को भी मिल रहा है। बीते 9 वर्षों से भारत में कनेक्टिविटी के इंफ्रास्ट्रक्चर पर अभूतपूर्व स्पीड से... अभूतपूर्व स्केल पर काम किया जा रहा है। आज हम देश के पब्लिक ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक सेक्टर का पूरी तरह से कायाकल्प कर रहे हैं। हम भारतीय रेल के स्वर्णिम युग की तरफ बढ़ रहे हैं।

नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि 'हम देश में शहरी परिवहन के मुद्दों को हल करने के लिए स्थानीय परिस्थितियों के अनुकूल 'मेड इन इंडिया' का समाधान देने की आकांक्षा रखते हैं। सेमी-हाई ट्रेन हो, रोपवे या रो-रो सुविधाएं, हर जगह 'मेड इन इंडिया' का विकास स्थानीय परिस्थितियों और जरूरतों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाता है। देश के पब्लिक ट्रांसपोर्ट को आधुनिक बनाने की दिशा में हमने एक और प्रयास किया है। हमारा प्रयास स्थानीय परिस्थितियों के अनुकूल 'मेड इन इंडिया' समाधान देने का है। सेमी-हाई स्पीड ट्रेन हो, रो-रो फेरी हो, रोप-वे हो... जहां जैसी जरूरत, वहां वैसा सिस्टम तैयार किया जा रहा है।

कोच्चि वाटर मेंट्रो का प्रोजेक्ट भी मेंड इन इंडिया है: PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि 'जब हम अपने उत्पादों के लिए 'वोकल फॉर लोकल' होंगे तभी दुनिया भारत के लिए वोकल होगी! जब हमारे उत्पाद विश्व तक पहुंचेंगे तभी भारत के विकास की राह और मजबूत होगी! कोच्चि वाटर मेट्रो का प्रोजेक्ट भी 'मेड इन इंडिया' है... यूनिक है। इसके लिए मैं कोच्चि शिपयार्ड को भी बधाई देता हूं। वाटर मेट्रो से कोच्चि के इर्द-गिर्द अनेक द्वीपों पर रहने वाले लोगों को सस्ता और आधुनिक ट्रांसपोर्ट मिलेगा। इस से कोच्चि की ट्रैफिक समस्या भी कम होगी और बैक वाटर पर्यटन को भी नया आकर्षण मिलेगा। केरल में हो रहा यह प्रयोग देश के अन्य राज्यों के लिए भी मॉडल बनेगा।

calender
25 April 2023, 10:59 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो