Twitter: 'भारत में ट्विटर बंद करने की धमकी मिली थी' जैक डोर्सी के दावों पर केंद्र सरकार ने किया पलटवार

Jack Darcy: केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डार्सी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि वे झूठ बोल रहे है। ट्विटर ने कई बार भारतीय कानून का उल्लंघन किया है।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

Twitter: ट्विटर के सह-संस्थापक और पूर्व सीईओ जैक डार्सी ने दावा किया है कि भारत ने किसान आंदोलन के दौरान सरकार का विरोध करने वाले अकाउंट को बंद करने का दबाव बनाया था। अब केंद्र सरकार ने जैक डार्सी के आरोपों पर पलटवार किया। भारत के आईटी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने जैक डार्सी के आरोपों को झूठा बताया। उन्होंने कहा कि ट्विटर ने बार-बार भारतीय कानून का उल्लंघन किया है। भारत एक संप्रभु राष्ट्र है और इसे अधिकार है कि भारत में संचालित होने वाली सभी कंपनियां यहां के कानूनों का पालन करें।

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दिया ये जवाब 

केंद्र सरकार के आईटी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने ट्वीट कर जैक डोर्सी के आरोपों को झूठा करार दिया है। उन्होंने लिखा, "यह ट्विटर के इतिहास के उस धुंधले दौर को साफ करने की कोशिश है, जब ट्विटर डोर्सी के कार्यकाल में लगातार भारतीय कानूनों का उल्लंघन कर रहा था। 2020 से लेकर 2022 तक ट्विटर ने भारतीय कानूनों के मुताबिक काम नहीं किया और जून 2022 से भारतीय कानूनों का पालन शुरू किया।" राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि "किसी को भी जेल नहीं हुई और ना ही ट्विटर को बंद किया गया। डोर्सी के कार्यकाल के दौरान ट्विटर को भारत की संप्रभुता और भारतीय कानूनों को स्वीकार करने में समस्या थी।" 

भारत के कानून का पालन करें

आईटी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि भारत एक संप्रभु राष्ट्र है और इसे अधिकार है कि भारत में संचालित होने वाली सभी कंपनियां इसके कानूनों का पालन करें। उन्होंने कहा कि 2021 में किसान आंदोलन के दौरान कई भ्रामक खबरें चलाई गई थी, जिसमें नरसंहार की बात कहीं गई थी जो कि पूरी तरह से फर्जी थी। सरकार ने ट्विटर को अपने प्लेटफॉर्म से इस तरह की भ्रामक खबरों को हटाने के लिए कहा था, क्योंकि इससे हालात बिगड़ने की संभावना थी। लेकिन ट्विटर को इसे हटाने में परेशानी थी। राजीव चंद्रशेखर कहा कि हमने किसी को भी जेल नहीं भेजा और ना ही कोई छापेमारी हुई। हम सिर्फ कानून का पालन चाहते है। 

जैक डार्सी ने लगाए आरोप 

ट्विटर के सह-संस्थापक और पूर्व सीईओ जैक डार्सी ने एक इंटरव्यू में दावा करते हुए कहा कि 'भारत सरकार उन पर किसान आंदोलन को कवर करने वाले अकाउंट को बंद करने का दबाव बनाया था।' उन्होंने कहा कि इनमें ऐसे अकाउंट थे जो किसान आंदोलन के दौरान सरकार का विरोध कर रहे थे। सरकार ने उन्हें ब्लॉक करने के लिए कहा था। इतना ही नहीं भारत में ट्विटर को बंद करने की धमकी भी दी गई थी।

calender
13 June 2023, 11:26 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो