राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंचीं, रामलला के दर्शन कर, विशेष पूजन-अर्चना के साथ आरती उतारी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंच चुकी हैं, जहां उनका पारंपरिक अंदाज में स्वागत हुआ. इस दौरान प्रशासन पूरी तरह चाकचौबंद नजर आया. उन्होंने जगतगुरू आद्य शंकराचार्य द्वार से रामनगरी में प्रवेश किया. राष्ट्रपति का यह दौरा राम मंदिर के द्वितीय तल के गर्भगृह में श्रीराम यंत्र की स्थापना के लिए है.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंच चुकी हैं, जहां उनका पारंपरिक अंदाज में स्वागत हुआ. इस दौरान प्रशासन पूरी तरह चाकचौबंद नजर आया. उन्होंने जगतगुरू आद्य शंकराचार्य द्वार से रामनगरी में प्रवेश किया. राष्ट्रपति का यह दौरा राम मंदिर के द्वितीय तल के गर्भगृह में श्रीराम यंत्र की स्थापना के लिए है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अयोध्या आगमन एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिसमें वे राम मंदिर के निर्माण में योगदान देने वाले लोगों से मुलाकात करेंगी और श्रीराम यंत्र की स्थापना करेंगी. इस आयोजन में केरल की माता अमृतानंदमई अम्मा जी अपने करीब एक हजार भक्तों के साथ अयोध्या पहुंच चुकी हैं.

राम मंदिर में श्रीराम यंत्र की स्थापना

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू श्रीराम मंदिर के द्वितीय तल के गर्भगृह में श्रीराम यंत्र की स्थापना करेंगी. इस आयोजन में करीब 2000 लोग शामिल हो रहे हैं, जिनमें से कई लोग 1984 से ही राम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे हैं.

रूट डायवर्जन और सुरक्षा व्यवस्था

राष्ट्रपति दौरे के मद्देनजर राम मंदिर में देर रात तक दर्शन, रूट डायवर्जन लागू किया गया है. 18 मार्च से अयोध्या में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है. रूट डायवर्जन 19 मार्च शाम 5 बजे तक लागू रहेगा.

राष्ट्रपति का कार्यक्रम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या में श्रीराम यंत्र पूजन के विशेष अवसर पर मौजूद रहेंगी. इस दौरान सीएम योगी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और कई आचार्य भी शामिल होंगे. वह राम परिवार का दर्शन-पूजन और आरती भी करेंगी. यह एक ऐतिहासिक क्षण होगा, जिसका लाइव प्रसारण किया जाएगा.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की 11:40 बजे आद्य शंकराचार्य द्वार से राम मंदिर में प्रवेश करेंगी. सुबह 11:55 बजे श्रीराम यंत्र की स्थापना के बाद वह सभा को संबोधित करेंगी तथा 3:15 बजे राममंदिर से प्रस्थान करेंगी.

#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh: Secretary of Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust, Champat Rai, says, "...Today, Droupadi Murmu, the President of India, is visiting the Shri Ram Janmabhoomi Temple complex... She will participate in the Shri Ram Yantra Sthapana in the… pic.twitter.com/IZIScRRtEQ

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो