Now Umesh Pal name linked to Jeeva murder case, शूटर विजय के चौंकाने वाले खुलासे

लखनऊ का संजीव जीवा हत्याकांड अभी भी सुर्खियों में हैं, उसकी परतें लगातार खुल रही हैं। अब शूटर विजय ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मर्डर केस और इसकी साजिश की पूरी कहानी हम आपको बताएंगे लेकिन उससे पहले आप हमारा चैनल जरूर सब्सक्राइब कर लें और वेल आइकन भी जरूर प्रेश कर दें।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

अतीक-अशरफ मर्डर केस अब भी लोगों की जेहन में ताजा है। जीवा हत्याकांड में भी एक नाम उभर कर सामने आ रहा है वो है अशरफ लेकिन ये वो अशरफ नहीं है जो अतीक का भाई था, शूटर विजय यादव ने इस अशरफ को अतीक का करीबी बताया था लेकिन वो उमेश पाल का करीबी था। शूटर विजय के मुताबिक ये वही अशरफ है जिसने संजीव जीवा को मारने के लिए विजय को सुपारी दी थी। ये खुलासा होने पर विजय की बातों पर संदेह होने लगा है कि आखिर उसने अशरफ को अतीक का करीबी क्यों बताया। क्या उसको इस बारे में पूरी जानकारी नहीं है या फिर ये बयान भी किसी साजिश का हिस्सा है। इसकी गहनता से छानबीन चल रही है। 

गुरुवार को जेल भेजने से पहले पुलिस ने विजय यादव से पूछताछ की थी, जिसमें उसने नेपाल जाने की बात बताई थी। उसने बताया था कि काठमांडू में उसकी मुलाकात अशरफ से हुई थी। उसने बताया था कि उसका भाई लखनऊ जेल में बंद है, जिसको वहां संजीव उर्फ जीवा परेशान कर रहा है। उसे रास्ते से हटाने के लिए 20 लाख की सुपारी दी थी। विजय ने ये भी कहा था कि जो अशरफ है वह माफिया अतीक का करीबी है। सूत्रों के मुताबिक जिस अशरफ का नाम विजय ने लिया है वह कभी पहले अतीक का करीबी हुआ करता था। बाद में उमेश पाल का करीबी हो गया था। ये बात सामने आने के बाद विजय के बयान संदेह के दायरे में आ गया है।

जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया। उससे साफ है कि साजिश बहुत गहरी है। कई परतें अभी खुलनी बाकी है मामला इतना आसान नहीं है जितना लग रहा है। अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। असल साजिशकर्ता तक अभी तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है। ट्रेंड शूटर की तरह से विजय ने संजीव को गोलियां मारीं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसकी बेहतर ट्रेनिंग कराई गई। साजिशकर्ता का साफ निर्देश था कि संजीव बचना नहीं चाहिए।

बता दें कि पुलिस हिरासत में लखनऊ के एससीएसटी कोर्ट रूम में 7 जून को दोपहर बाद मुख्तार अंसारी के बेहद करीबी कुख्यात अपराधी संजीव महेश्वरी उर्फ जीवा की हत्या कर दी गई। वकील के लिबास में आए हमलावर ने कोर्ट रूम में ही रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ छह राउंड फायरिंग की।  इस दौरान दो पुलिसकर्मियों, एक डेढ़ साल की बच्ची और उसकी मां को भी गोली लगी। जीवा पर हमलावर ने पीछे से फायरिंग की। वारदात के बाद वकीलों ने दौड़कर हमलावर को दबोच लिया और पीटकर पुलिस को सौंप दिया।

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो